रूस की यात्रा पर जाएंगे चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग

खबरे |

खबरे |

रूस की यात्रा पर जाएंगे चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग
Published : Mar 17, 2023, 3:29 pm IST
Updated : Mar 17, 2023, 3:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Chinese President Xi Jinping will visit Russia
Chinese President Xi Jinping will visit Russia

शी के यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी फोन पर बातचीत करने की उम्मीद है।

बीजिंग : चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 20 से 22 मार्च तक रूस की यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह घोषणा की। शी इस यात्रा के दौरान रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक संक्षिप्त घोषणा में कहा, ‘‘ रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग 20 से 22 मार्च तक रूस की राजकीय यात्रा करेंगे।’’

नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रपति शी चिनफिंग के पांच साल के तीसरे कार्यकाल का समर्थन करने के बाद शी पहली विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। ऐसी अटकलें हैं कि पिछले 10 वर्षों से पुतिन के करीबी सहयोगी रहे शी (69) यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता शुरू करने का प्रयास कर सकते हैं। शी के यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी फोन पर बातचीत करने की उम्मीद है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM