हिंद महासागर में मछली पकड़ने में इस्तेमाल चीनी नौका डूबा, 39 लोग लापता
हिंद महासागर में मछली पकड़ने में इस्तेमाल चीनी नौका डूबा, 39 लोग लापता
Published : May 17, 2023, 12:10 pm IST
Updated : May 17, 2023, 12:10 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

खबर के अनुसार, लापता लोगों में से अभी तक किसी का पता नहीं चला है और तलाश जारी है।

बीजिंग : हिंद महासागर के मध्य भाग में चीन की मछली पकड़ने वाली एक नौका के डूबने से उसमें सवार चालक दल के 39 सदस्य लापता हो गए हैं। चीन के आधिकारिक मीडिया ने बुधवार को इस बारे में खबर दी। सरकार संचालित ‘सीजीटीएन’ की खबर के अनुसार, चालक दल के सदस्यों में चीन के 17, इंडोनेशिया के 17 और फिलीपीन के पांच लोग शामिल हैं। नौका डूबने की घटना मंगलवार तड़के करीब तीन बजे हुई।

खबर के अनुसार, लापता लोगों में से अभी तक किसी का पता नहीं चला है और तलाश जारी है।

इस बीच, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री ली क्विंग ने लापता लोगों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास का आदेश दिया है।. सरकारी ‘शिन्हुआ’ समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक, शी ने घटना के बाद संबंधित विभागों को तत्काल आपात प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय करने का निर्देश दिया।

‘लुपेंगलाइयुआनयू नंबर 8’ नामक नौका का संचालन पेंगलाईयिंग्यु कंपनी लिमिटेड करती थी और इसका परिचालन पूर्वी प्रांत शैनडोंग के समुद्री क्षेत्र में होता था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM