चीन अस्पताल आग: मामले में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया, मृतक संख्या बढ़कर 29 हुई
चीन अस्पताल आग: मामले में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया, मृतक संख्या बढ़कर 29 हुई
Published : Apr 19, 2023, 7:03 pm IST
Updated : Apr 19, 2023, 7:03 pm IST
SHARE ARTICLE
China hospital fire: 12 people detained in the case, death toll rises to 29
China hospital fire: 12 people detained in the case, death toll rises to 29

घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाएगा।

बीजिंग : चीन की राजधानी में एक अस्पताल की इमारत में भीषण आग लगने से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है जिनमें से 26 मरीज थे। मामले में अस्पताल के प्रमुख, उनके कनिष्ठ सहित 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, ‘बीजिंग चांगफेंग हॉस्पिटल’ में मंगलवार को लगी आग पर एक घंटे में काबू पा लिया गया था।  आधिकारिक मीडिया ने मंगलवार को हादसे में 21 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी।

बीजिंग नगर स्वास्थ्य आयोग के उप निदेशक ली आंग ने पत्रकारों को बताया कि हादसे में 26 मरीजों, एक मरीज के परिजन, मरीजों की देखभाल करने वाले एक शख्स (केयरगिवर) और एक नर्स की मौत हो गई। ली ने बताया कि हादसे में घायल हुए 39 अन्य लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में हिरासत में लिए गए लोगों में अस्पताल के प्रमुख भी शामिल हैं।

बीजिंग के फेंगताई जिले में स्थित इमारत में आग लगने से 70 से अधिक मरीज प्रभावित हुए, जिन्हें अस्पताल की एक अन्य इमारत में स्थानांतरित किया गया। ‘शिन्हुआ’ के मुताबिक, प्राथमिक जांच के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान एक चिंगारी से आग लगी। आग लगने के उचित कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

‘बीजिंग चांगफेंग हॉस्पिटल’ एक निजी अस्पताल है जिसकी स्थापना 1985 में की गई थी। खबर के अनुसार, शहर प्रशासन ने आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए एक विशेष कार्यकारी दल का गठन किया है। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाएगा।

गौरतलब है कि चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत में जिनहुआ शहर के वुई काउंटी में सोमवार को एक फैक्टरी में आग लगने की एक अन्य घटना में 11 लोगों की झुलसकर मौत हो गई थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM