चीन में खदान धंसने से दो लोगों की मौत, 53 लापता

खबरे |

खबरे |

चीन में खदान धंसने से दो लोगों की मौत, 53 लापता
Published : Feb 23, 2023, 10:48 am IST
Updated : Feb 23, 2023, 10:48 am IST
SHARE ARTICLE
Two killed, 53 missing in China mine collapse (सांकेतिक फोटो)
Two killed, 53 missing in China mine collapse (सांकेतिक फोटो)

प्रचार ब्यूरो के मुताबिक आठ लोगों को निकाला गया जिनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया।

बीजिंग : चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में बुधवार को एक खदान के धंसने से दो लोगों की मौत हो गई और 53 लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अल्क्सा लीग में खदान के धंसने से मलबे के नीचे लोग दब गए। बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने के काम में जुटे हैं।

सरकारी अखबार ‘चाइना डेली’ ने अल्क्सा लीग में आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण के हवाले से बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि खदान के नीचे 50 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। प्रचार ब्यूरो के मुताबिक आठ लोगों को निकाला गया जिनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया। छह लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, 334 बचावकर्मियों के साथ आठ टीम बचाव अभियान में जुटी हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए आस-पास के क्षेत्रों से बचाव कर्मियों को भेजा गया है। इनर मंगोलिया चीन में कोयले और अन्य खनिजों के खनन के लिए एक प्रमुख क्षेत्र है।

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM