पश्चिमोत्तर चीन में शिनजियांग के एक अपार्टमेंट में लगी आग ,10 लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

पश्चिमोत्तर चीन में शिनजियांग के एक अपार्टमेंट में लगी आग ,10 लोगों की मौत
Published : Nov 25, 2022, 5:59 pm IST
Updated : Nov 25, 2022, 6:00 pm IST
SHARE ARTICLE
10 dead, nine injured in apartment fire in northwest China's Xinjiang
10 dead, nine injured in apartment fire in northwest China's Xinjiang

सरकारी ‘सीजीटीएन टीवी’ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इमारत के एक शयनकक्ष में बिजली के तार संबंधी किसी दिक्कत के कारण आग लगी।

बीजिंग : पश्चिमोत्तर चीन के शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र की एक आवासीय इमारत में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मध्य चीन में कुछ दिन पहले ही आग लगने की घटना में 38 लोगों की मौत हो गई थी।शिनजियांग की राजधानी उरुमची में स्थित अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार रात को आग लग गई।

अधिकारियों ने बताया कि आग को बुझाने में तीन घंटे का समय लगा। उन्होंने बताया कि इमारत में आग लगने के कारण 10 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल हुए किसी व्यक्ति की जान को खतरा नहीं है।

सरकारी ‘सीजीटीएन टीवी’ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इमारत के एक शयनकक्ष में बिजली के तार संबंधी किसी दिक्कत के कारण आग लगी।

इससे कुछ दिन पहले मध्य चीन की एक वाणिज्य एवं व्यापार कंपनी में आग लगने से 38 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया था।

चीन में पुराने होते बुनियादी ढांचे, खराब सुरक्षा प्रबंध और कुछ मामलों में सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के कारण इमारतों में आग लगने की घटनाएं काफी आम हो गई हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM