Huajiang Grand Canyon Bridge: 3360 टन वजन के साथ सफल परीक्षण, दुनिया का सबसे ऊंचा पुल हुआ तैयार

खबरे |

खबरे |

Huajiang Grand Canyon Bridge: 3360 टन वजन के साथ सफल परीक्षण, दुनिया का सबसे ऊंचा पुल हुआ तैयार
Published : Aug 27, 2025, 11:52 am IST
Updated : Aug 27, 2025, 11:52 am IST
SHARE ARTICLE
Successful test with 3360 ton weight world's tallest bridge is ready in China News in Hindi
Successful test with 3360 ton weight world's tallest bridge is ready in China News in Hindi

इस परीक्षण में 96 बड़े ट्रकों को पुल पर रखा गया, जिनका कुल वजन लगभग 3360 टन था।

China's Tallest Bridge: चीन ने गुइझोउ प्रांत की पहाड़ियों में दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, हुआजियांग ग्रैंड कैन्यन ब्रिज, (Huajiang Grand Canyon Bridge) का निर्माण पूरा कर लिया है। हाल ही में इस पुल ने अपना अंतिम बड़ा परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस परीक्षण में 96 बड़े ट्रकों को पुल पर रखा गया, जिनका कुल वजन लगभग 3360 टन था। यह परीक्षण पुल की सुरक्षा और मजबूती को परखने के लिए किया गया था। अब सितंबर से आम जनता इस पुल पर यात्रा कर सकेगी। 

यह पुल अपनी अद्वितीय डिजाइन और विशाल आकार के साथ एक इंजीनियरिंग की अद्भुत उपलब्धि है। ट्रक अलग-अलग जगह खड़े किए गए ताकि अलग-अलग हालात में पुल की मजबूती जांची जा सके। 400 से ज्यादा सेंसर लगाए गए थे, जो हर छोटी-बड़ी हलचल रिकॉर्ड कर रहे थे।

mj

हुआजियांग ब्रिज (Huajiang Grand Canyon Bridge) को दुनिया का सबसे ऊंचा पुल माना गया है। यह पानी से लेकर पुल के डेक तक 625 मीटर ऊंचा है। इसे समझने के लिए ऐसे मान लीजिए कि यह लगभग 200 मंजिंला इमारत जितना ऊंचा है। पुल का बीच वाला हिस्सा 1,420 मीटर लंबा है और पूरे ब्रिज की लंबाई करीब 2,890 मीटर तक फैली हुई है।

gh

बता दें इस पुल का निर्माण जनवरी 2022 में शुरू हुआ था। इंजीनियरों और मजदूरों को इसे बनाते समय कई चुनौतियों से गुजरना पड़ा।कभी पहाड़ की खड़ी ढलानें मुश्किल बनीं, तो कभी तेज हवाओं और मौसम ने काम रोका। इतनी कठिनाइयों के बावजूद प्रोजेक्ट को तय समय में पूरा कर लिया गया।यही वजह है कि इसे इंजीनियरिंग की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

gho

गुइझोउ प्रांत को ‘दुनिया काgh ब्रिज म्यूजियम‘ कहा जाता है. यहां 30 हजार से ज्यादा पुल बने हैं, जिनमें दुनिया के तीन सबसे ऊंचे ब्रिज भी शामिल हैं।अब हुआजियांग ब्रिज इस लिस्ट में नया ताज पहनाने वाला है. सितंबर में इसका आधिकारिक उद्घाटन होगा और फिर यह दुनिया का सबसे ऊंचा पुल आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

(For more news apart from Successful test with 3360 ton weight world's tallest bridge is ready in China News in Hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM