चीन बना रहा है अंतरिक्ष में खुद का स्पेस स्टेशन , तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा

खबरे |

खबरे |

चीन बना रहा है अंतरिक्ष में खुद का स्पेस स्टेशन , तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा
Published : Nov 30, 2022, 9:43 am IST
Updated : Nov 30, 2022, 9:43 am IST
SHARE ARTICLE
China is building its own space station in space, sent three astronauts
China is building its own space station in space, sent three astronauts

शेनझोउ-15 अंतरिक्ष यान को उत्तर-पश्चिमी चीन स्थित जियुक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से रवाना किया गया। इसमें तीन अंतरिक्ष यात्री- फी जुनलॉन्ग,...

बीजिंग : चीन ने अमेरिका के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मंगलवार रात को अपने निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक अंतरिक्ष यान के जरिए तीन अंतरिक्ष यात्रियों को रवाना किया। अंतरिक्ष स्टेशन में वे अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेंगे और अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान एवं अनुप्रयोग और अंतरिक्ष चिकित्सा के क्षेत्र में 40 से अधिक प्रयोग करेंगे।

शेनझोउ-15 अंतरिक्ष यान को उत्तर-पश्चिमी चीन स्थित जियुक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से रवाना किया गया। इसमें तीन अंतरिक्ष यात्री- फी जुनलॉन्ग, डेंग किंगमिंग और झांग लू सवार हुए।

चीनी अंतरिक्ष एजेंसी (सीएमएसए) के निदेशक के सहायक जी किमिंग ने मीडिया को बताया कि फी मिशन के कमांडर होंगे। यह प्रक्षेपण ‘लॉन्ग मार्च-2एफ’ रॉकेट के जरिए किया गया।

अंतरिक्ष यात्रियों के रवाना होने के चंद मिनट बाद नियंत्रण केंद्र के एक अधिकारी ने अभियान को सफल करार दिया। चालक दल लगभग छह महीने तक कक्षा में रहेगा, एक ऐसी अवधि जिसमें निचली कक्षा में अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।

यह चीन द्वारा अपने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भेजा गया तीसरा मानव मिशन है।

निर्माण पूरा होने के बाद चीन अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन रखने वाला एकमात्र देश होगा क्योंकि रूस का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) कई देशों की एक सहयोगी परियोजना है।

चीन द्वारा पूर्व में घोषित योजनाओं के अनुसार, अंतरिक्ष स्टेशन के इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। चाइना स्पेस स्टेशन (सीएसएस) के रूस निर्मित आईएसएस का एक प्रतिस्पर्धी होने की भी उम्मीद है।

पर्यवेक्षकों का कहना है कि आने वाले वर्षों में आईएसएस के सेवानिवृत्त होने के बाद सीएसएस कक्षा में रहने वाला एकमात्र अंतरिक्ष स्टेशन बन सकता है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM