पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने TTP के कुख्यात कमांडर को मार गिराया

खबरे |

खबरे |

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने TTP के कुख्यात कमांडर को मार गिराया
Published : May 2, 2023, 4:02 pm IST
Updated : May 2, 2023, 4:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistani security forces killed notorious TTP commander (सांकेतिक फोटो)
Pakistani security forces killed notorious TTP commander (सांकेतिक फोटो)

खबर के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान दो अन्य आतंकवादी घायल भी हुए।

पेशावर: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अलग-अलग अभियानों में कुख्यात तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कमांडर और दो अन्य को मार गिराया और कई महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां कीं। मीडिया रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

समाचार पत्र डॉन के मुताबिक, आतंकवादियों की कथित मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे देश के उत्तर-पश्चिम प्रांत में सोमवार को दो अलग-अलग अभियान चलाए। अखबर की खबर के मुताबिक, प्रतिबंधित टीटीपी गंडापुर समूह के अब्दुल जबर शाह सहित सुरक्षा बलों ने दो अन्य आतंकियों को मार गिराया। खबर के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान दो अन्य आतंकवादी घायल भी हुए।

वहीं, सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक अन्य अभियान में, हाफिज गुल बहादुर समूह के एक प्रमुख कमांडर मेहताब उर्फ ​​लाला सहित सात आतंकवादियों को उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले में गिरफ्तार किया गया। लाला, कई आतंकवादी गतिविधियों और सुरक्षा बलों तथा आम नागरिकों की हत्या के मामलों में वांछित था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM