पाकिस्तान: ईशनिंदा के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान: ईशनिंदा के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Published : Apr 17, 2023, 1:43 pm IST
Updated : Apr 17, 2023, 1:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistan: Case filed against three people including two women on charges of blasphemy
Pakistan: Case filed against three people including two women on charges of blasphemy

मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के एक दल को लाहौर भेजा गया है।

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं सहित तीन लोगों पर ईशनिंदा के आरोप में मामला दर्ज किया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पहली घटना प्रांतीय राजधानी लाहौर से करीब 150 किलोमीटर दूर फैसलाबाद कस्बे में हुई, जिसमें एक महिला ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो में खुद के ‘सनाउल्लाह’ (पैगंबर) होने का दावा किया था। एक अन्य वीडियो में उसकी बहन हिना ने कहा कि वह ‘सनाउल्लाह’ के दावे की गवाह है, जो सच है।.

हिना ने वीडियो में कहा, “हम अपनी जान कुर्बान करने के लिए तैयार हैं, लेकिन अपनी बहन के इस दावे से पीछे नहीं हटेंगे कि वह पैगंबर है।”

सोशल मीडिया पर वीडियो के तेजी से फैलने के बाद, कट्टरपंथी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) समूह के सदस्य फैसलाबाद में हिना के घर के बाहर जमा हो गए, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस ने हिना को गिरफ्तार कर लिया और उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गई। बताया जाता है कि उसकी बहन लाहौर में है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अली नासिर रिजवी ने कहा कि दोनों महिलाओं के खिलाफ ईशनिंदा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के एक दल को लाहौर भेजा गया है।

एक अन्य घटना में, लाहौर से करीब 170 किलोमीटर दूर गुजरात में पुलिस ने जमील नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्ति शनिवार को गुजरात के पूरन गांव में एक मस्जिद में घुस गया और खुद के पैगंबर होने का दावा किया।.

उन्होंने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई की, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा, “संदिग्ध व्यक्ति को एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।” 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM