पाकिस्तान: कराची से लाहौर जा रही ट्रेन में लगी आग, 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान: कराची से लाहौर जा रही ट्रेन में लगी आग, 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत
Published : Apr 27, 2023, 4:25 pm IST
Updated : Apr 27, 2023, 4:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Train going from Karachi to Lahore caught fire
Train going from Karachi to Lahore caught fire

पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि डिब्बे में आग कैसे लगी।

कराची : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक एक्सप्रेस यात्री ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग जाने से तीन बच्चों एवं एक महिला समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि बीती रात कराची से लाहौर जा रही कराची-एक्सप्रेस के बिजनेस क्लास डिब्बे में आग लगी।

रेलवे के प्रवक्ता मकसूद कुंडी ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि डिब्बे में आग कैसे लगी। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद उस डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया गया।  कुंडी ने कहा, ‘‘ इस घटना में तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक महिला की भी जान चली गयी। रेल मंत्रालय ने इसकी उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है।’’

उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही ट्रेन को नजदीकी स्टेशन पर रोक दिया गया और अग्निशमन शमन विभाग को आपात कार्रवाई के लिए सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि देर रात एक बजकर करीब 50 मिनट पर दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM