Kailash Mansarovar Yatra 2025: कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, नाथूला मार्ग से पहला जत्था रवाना

खबरे |

खबरे |

Kailash Mansarovar Yatra 2025: कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, नाथूला मार्ग से पहला जत्था रवाना
Published : Jun 20, 2025, 6:51 pm IST
Updated : Jun 20, 2025, 6:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Kailash Mansarovar Yatra begins, first batch leaves from Nathula route news In  hindi
Kailash Mansarovar Yatra begins, first batch leaves from Nathula route news In  hindi

राज्य सरकार और सिक्किम की जनता की ओर से पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सीएस राव ने तीर्थयात्रियों का स्वागत किया।

Kailash Mansarovar Yatra 2025: गंगटोक, सिक्किम के नाथूला दर्रे से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 33 तीर्थयात्रियों और दो समन्वय अधिकारियों का पहला जत्था शुक्रवार को रवाना हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूर्वी सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर आयोजित एक समारोह में राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यह कार्यक्रम विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था।

राज्य सरकार और सिक्किम की जनता की ओर से पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सीएस राव ने तीर्थयात्रियों का स्वागत किया।

राव ने बताया कि पहले जत्थे में 33 तीर्थयात्री और दो समन्वय अधिकारी शामिल हैं। इन दो अधिकारियों में एक विदेश मंत्रालय से और दूसरा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) से हैं।

उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और यात्रा के सुचारू संचालन के लिए राज्य सरकार ने संबंधित विभागों और अर्धसैनिक बलों के साथ समन्वय कर सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में, छह वर्ष बाद यात्रा फिर शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों से संभव हो पाया है।

इस वर्ष 750 भारतीय तीर्थयात्रियों का कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए चयन किया गया है, जिनमें से 500 तीर्थयात्री 10 समूहों में नाथूला दर्रे से और 250 श्रद्धालु लिपुलेख दर्रे (उत्तराखंड) से यात्रा करेंगे।

(For More News Apart From Kailash Mansarovar Yatra begins, first batch leaves from Nathula route News In Hindi, Stay Tuned To rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM