सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कहा -'30 अप्रैल को खत्म कर दूंगा'! नाबालिग हिरासत में

खबरे |

खबरे |

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कहा -'30 अप्रैल को खत्म कर दूंगा'! नाबालिग हिरासत में
Published : Apr 11, 2023, 1:30 pm IST
Updated : Apr 11, 2023, 1:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Salman Khan again received death threats, minor in custody
Salman Khan again received death threats, minor in custody

ड़का राजस्थान का रहने वाला है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

मुंबई : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) को लगातार कुख्‍यात गैंगस्‍टर लॉरेंस ब‍िश्‍नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) और गोल्‍डी बराड़ गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी म‍िल रही है. बीच सलमान खान को एक बार फ‍िर से सोमवार की रात जान से मारने की धमकी म‍िली है.  पुलिस ने बताया कि उनको राजस्थान के जोधपुर से क‍िसी ‘रॉकी भाई’ का फोन आया था, जिसमें उसने  30 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी. मुंबई पुलिस ने मामले में ठाणे जिले के 16 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है। 

किशोर ने कथित तौर पर पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष में सोमवार को यह फोन आया था।.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीक की मदद से उन्होंने उस नंबर का पता लगा लिया जिससे फोन किया गया था। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मुंबई से 70 किलोमीटर दूर ठाणे जिले स्थित शाहपुर पहुंची और उन्हें पता चला कि फोन 16 वर्षीय एक लड़के ने किया था।

लड़का राजस्थान का रहने वाला है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई की आजाद मैदान पुलिस के हवाले किया जाएगा।. उन्होंने बताया कि अभिनेता (57) को धमकी देने के पीछे लड़के की मंशा अभी पता नहीं चल पाई है।

मुंबई पुलिस ने पिछले महीने सलमान खान को एक धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी। पुलिस ने इस संबंध में बदमाश लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की थी। अभिनेता को पहले पुलिस द्वारा ‘वाई-प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई और वह अपने निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ ‘बुलेट-प्रूफ’ कार में ही सफर करते हैं।

यहां की बांद्रा पुलिस ने पिछले महीने खान के कार्यालय को कथित रूप से धमकी भरा ई-मेल भेजने के आरोप में बिश्नोई, बरार और एक अन्य व्यक्ति रोहित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। बिश्नोई अभी पंजाब की जेल में बंद है और गोल्डी बरार गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी है।जून 2022 में एक हस्तलिखित पत्र के माध्यम से भी खान को धमकी दी गई थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM