Nick Jonas: 'जीजू' कहे जाने पर निक जोनस ने जताई खुशी, कही ये बात..
Nick Jonas: 'जीजू' कहे जाने पर निक जोनस ने जताई खुशी, कही ये बात..
Published : May 19, 2023, 2:16 pm IST
Updated : May 19, 2023, 2:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Nick Jonas: Nick Jonas expressed happiness on being called 'Jiju', said this..
Nick Jonas: Nick Jonas expressed happiness on being called 'Jiju', said this..

निक ने कहा, ‘‘मैं भारत से प्यार करता हूं।

Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बी टाउन की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। फैंस हमेशा ही दोनों को एक साथ देखना चाहते है। हाल ही में, निक ने खुलासा किया कि प्रियंका से विवाह के बाद भारत में बहुत से लोग उन्हें ‘‘जीजू’’ बुलाते हैं और कई उपनाम सुनकर उन्हें खुशी होती है।

निक हाल ही में बीबीसी के एक कार्यक्रम में शमिल हुए जहां प्रस्तोता ने उनसे ‘‘जीजू’’ पुकारे जाने पर प्रश्न किया। इस पर उन्होंने कहा, ‘‘बहुत से लोग ऐसा कहते हैं। हम नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केन्द्र (एनएमएसीसी) के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए कुछ दिन पहले मुंबई में थे। रेड कार्पेट में सभी फोटोग्राफर मुझे ‘जीजू’ बुला रहे थे।’’

बीबीसी के शो के दौरान प्रस्तोता ने एक ऑडियो क्लिप चलाया जिसमें एनएमएसीसी के कार्यक्रम में एक फोटोग्राफर उन्हें ‘‘निकुआ’’ कह रहा था, इस पर निक ने कहा ‘‘हां मैंने सुना था।’’

निक ने कहा, ‘‘मैं भारत से प्यार करता हूं। कोविड के कारण कुछ वर्ष मैं वहां नहीं जा पाया, तो इसलिए यह वाकई मजेदार यात्रा थी। लेकिन हां मेरे अब कई सारे उपनाम है जिन्हें सुन कर अच्छा लगता है।’’निक अपने आने वाले एल्बम ‘‘द एल्बम’’ का प्रचार कर रहे हैं। निक और प्रियंका का विवाह 2018 में हुआ था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM