भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामला: गायक समर सिंह गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामला: गायक समर सिंह गिरफ्तार
Published : Apr 7, 2023, 2:05 pm IST
Updated : Apr 7, 2023, 2:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Bhojpuri actress Akanksha Dubey death case: Singer Samar Singh arrested
Bhojpuri actress Akanksha Dubey death case: Singer Samar Singh arrested

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे गत 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं।

गाजियाबाद (उप्र) : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के सिलसिले में गायक समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभिनेत्री के संदिग्ध हालत में होटल के एक कमरे में मृत पाए जाने के बाद गायक समर सिंह और एक अन्य के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस और वाराणसी के उनके समकक्षों ने एक संयुक्त अभियान के तहत बृहस्पतिवार रात गायक को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (गाजियाबाद शहर) निपुण अग्रवाल ने कहा, ‘‘ वाराणसी आयुक्तालय के सारनाथ थाने का एक दल बृहस्पतिवार देर रात गाजियाबाद पहुंचा। उन्होंने समर सिंह को चार्म्स कैसल से पकड़ने में गाजियाबाद पुलिस की मदद मांगी।’’

पुलिस उपायुक्त ने शुक्रवार सुबह कहा, ‘‘ आरोपी को गाजियाबाद अदालत के समक्ष पेश किया जा रहा है। वाराणसी पुलिस ने उसके ट्रांजिट रिमांड का अनुरोध किया है।’’

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे गत 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM