खबरे |

खबरे |

Lionel Messi Meet Donald Trump: मेस्सी ने व्हाइट हाउस में ट्रंप को दिया रत्नजड़ित गुलाबी फुटबॉल का तोहफा
Published : Mar 6, 2026, 5:39 pm IST
Updated : Mar 6, 2026, 5:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Lionel Messi and the Inter Miami team honoured by Trump at the White House
Lionel Messi and the Inter Miami team honoured by Trump at the White House

इंटर मियामी ने दिसंबर में वैंकूवर व्हाइटकैप्स को हराकर मेजर लीग सॉकर का खिताब जीता था।

America News: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा व्हाइट हाउस में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान ट्रंप ने एक भाषण दिया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

भाषण में ट्रंप ने स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम लिया और मेसी के सामने उन्हें “ग्रेट” बताया। मेसी और रोनाल्डो की राइवलरी लंबे समय से चल रही है। मेसी इस दौरान मुस्कुराते हुए ट्रंप की बात सुनते रहे।

कार्यक्रम के दौरान इंटर मियामी की टीम ने ट्रंप को अपनी जर्सी भेंट की, वहीं मेसी ने उन्हें रत्नजड़ित गुलाबी फुटबॉल दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समारोह में कहा,“आज मुझे 2025 MLS कप चैंपियन, इंटर मियामी की मेजबानी करने का बेहद खुशी का अवसर मिला है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं वह कह पा रहा हूं, जो अब तक किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए संभव नहीं हुआ। व्हाइट हाउस में आपका स्वागत है, लियोनेल मेसी।”

अपनी स्पीच में ट्रंप ने महान फुटबॉलर पेले से भी मेसी की तुलना की। उन्होंने कहा,“मुझे यह इसलिए नहीं कहना चाहिए क्योंकि मैं अब बूढ़ा हो गया हूं, लेकिन मैंने पेले को खेलते हुए देखा है। हो सकता है आप पेले से भी बेहतर हों। पेले बहुत महान खिलाड़ी थे।”

इसके बाद वहां मौजूद इंटर मियामी के अन्य खिलाड़ी और लोग से ट्रंप ने पूछा कि कौन बेहतर है, मेसी या पेले। लोगों ने जोर से ‘मेसी!’ चिल्लाया। इस पर ट्रंप ने हंसते हुए कहा, “मैं भी मानता हूं, मेसी।”

इस कार्यक्रम में लियोनेल मेसी ने कोई स्पीच नहीं दी। डोनाल्ड ट्रंप ने मेसी को मियामी को अपना क्लब चुनने के लिए धन्यवाद भी कहा। उन्होंने कहा,“आप दुनिया में कहीं भी जा सकते थे, किसी भी टीम में खेल सकते थे, लेकिन आपने मियामी को चुना। इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करना चाहता हूं।”

(For more news apart from Lionel Messi and the Inter Miami team honoured by Trump at the White House news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: lionel messi white house visit, inter miami team honoured by trump, messi white house ceremony, inter miami mls champions white house, lionel messi meets donald trump inter miami celebrates mls win at white house, messi white house event 2026 donald trump hosts inter miami team, messi receives honour at white house, lionel messi white house visit, inter miami team honoured by trump, messi white house ceremony, inter miami mls champions white house, lionel messi meets donald trump, inter miami celebrates mls win at white house, messi white house event 2026, donald trump hosts inter miami team, messi receives honour at white house, rozanaspokesman hindi, लियोनेल मेस्सी व्हाइट हाउस विज़िट, इंटर मियामी टीम को ट्रंप ने सम्मानित किया, मेस्सी व्हाइट हाउस सेरेमनी, इंटर मियामी mls चैंपियन व्हाइट हाउस, लियोनेल मेस्सी डोनाल्ड ट्रंप से मिले इंटर मियामी ने व्हाइट हाउस में mls जीत का जश्न मनाया, मेस्सी व्हाइट हाउस इवेंट 2026 डोनाल्ड ट्रंप ने इंटर मियामी टीम को होस्ट किया, मेस्सी को व्हाइट हाउस में सम्मान मिला, लियोनेल मेस्सी व्हाइट हाउस विज़िट, इंटर मियामी टीम को ट्रंप ने सम्मानित किया, मेस्सी व्हाइट हाउस सेरेमनी, इंटर मियामी mls चैंपियन व्हाइट हाउस, लियोनेल मेस्सी डोनाल्ड ट्रंप से मिले, इंटर मियामी ने व्हाइट हाउस में mls जीत का जश्न मनाया, मेस्सी व्हाइट हाउस इवेंट 2026, डोनाल्ड ट्रंप ने इंटर मियामी टीम को होस्ट किया, मेस्सी को व्हाइट हाउस में सम्मान मिला, रोज़ानास्पोक्समैन हिंदी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM