CM Nitish Kumar met PM Modi: सीएम नीतीश कुमार ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
CM Nitish Kumar met PM Modi: सीएम नीतीश कुमार ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
Published : Jun 3, 2024, 1:48 pm IST
Updated : Jun 3, 2024, 1:48 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Nitish Kumar met Prime Minister Modi today news in hindi(फाइल फोटो)
CM Nitish Kumar met Prime Minister Modi today news in hindi(फाइल फोटो)

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है।

CM Nitish Kumar met PM Modi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच क्या बात हुई, इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है। माना जा रहा है कि बिहार में जद (यू) की लोकप्रियता में हाल के वर्षों में कुछ गिरावट आई है। इसके बावजूद नीतीश कुमार  के नेतृत्व वाली यह पार्टी एक प्रमुख राजनीतिक ताकत है।

लोकसभा चुनाव में इस बार बिहार में राजग ने एक साथ चुनाव लड़ा है। इस गठबंधन में भाजपा और जद(यू) के अलावा चिराग पासवान और पशुपति पारस के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की अगुआई वाला हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

वहीं, विपक्षी गठबंधन की अगुआई प्रदेश में राष्ट्रीय जनता दल कर रहा है। इसमें कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं। नीतीश कुमार वर्ष 2005 से ही बिहार की कमान संभालते रहे हैं। बिहार विधानसभा में आंकड़ों के लिहाज से राजद और भाजपा के बाद उनकी पार्टी तीसरे स्थान पर है।

(For More News Apart CM Nitish Kumar met Prime Minister Modi today news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)
 

Tags: pm modi, bihar

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM