चुनाव पूर्व ही आपसी कलह की वजह से पूरी तरह बिखर गया इंडिया गठबंधनः मंगल पांडेय

खबरे |

खबरे |

चुनाव पूर्व ही आपसी कलह की वजह से पूरी तरह बिखर गया इंडिया गठबंधनः मंगल पांडेय
Published : Nov 3, 2023, 6:00 pm IST
Updated : Nov 3, 2023, 6:00 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

ये अपने स्वार्थ के आगे किसी को तवज्जों नहीं देते।- मंगल पांडेय

Bihar News: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व ही इंडिया गठबंधन पूरी तरह बिखर गया है। इस गठबंधन का विवाद सतह पर आ गया। कांग्रेस की राजनीति हमेशा स्वार्थपरक रही है। परिवारबाद से ग्रसित ये पार्टी अपने स्वार्थ को सर्वोपरी मानती है। चाहे देश की जनता हो या फिर इनकी सहयोगी दल। ये अपने स्वार्थ के आगे किसी को तवज्जों नहीं देते। यही कारण है कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को वाम दलों की रैली के दौरान सीधे तौर पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मंच से बयान दे दिया। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को देर से ही सही लेकिन धीरे-धीरे समझ में आ गया  कि जो विपक्षी एकता की मुहिम का आगाज उन्होंने किया था, वह ध्वस्त हो चुका है। 

 पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह भरोसा नहीं हो रहा कि जिस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए वो खुद आगे आए थे, उस मुहिम की हवा कांग्रेस पार्टी ने ही निकाल दी। तभी तो वह खुले मंच से नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। जब गठबंधन के अंदर ही लोग इतना असंतुष्ट हैं तो जनता इस गठबंधन पर क्यों विश्वास करेगी। जहां न तो नीति है और ना ही नेता। वहीं एनडीए गठबंधन के पास आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जैसा विश्व प्रसिद्ध नेतृत्वकर्ता है। जिसकी चमक के आगे तमाम विपक्षी पार्टियां अभी से बिखरती नजर आ रही हैं। 

पांडेय ने कहा कि इतना ही नहीं नीतीश कुमार को बिहार में राजद व कांग्रेस के साथ गठबंधन की सरकार चलाने में भी काफी असहजता हो रही है। राजद व कांग्रेस अपनी नजदीकियों से जदयू को असहज करते रहते हैं। इस गठबंधन में राज्य से लेकर देश तक केवल स्वार्थ है, जनहित नहीं है। बिहार में अभी शिक्षकों की नियुक्ति में भी क्रेडिट लेने की होड़ मची रही। बिहार के सीएम व डिप्टी दोनों बहाली की क्रेडिट लेने में लगे रहंे, जबकि राज्य के विकास से इनको कोई लेना- देना नहीं है। बिहार में महागठबंधन के भीतर राजद व जदयू खुलेआम एक दूसरे को कोस रहे हैं।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM