तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री के पद से बर्खास्त करें नीतीश - श्रवण

खबरे |

खबरे |

तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री के पद से बर्खास्त करें नीतीश - श्रवण
Published : Jul 5, 2023, 1:14 pm IST
Updated : Jul 5, 2023, 1:14 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

तेजस्वी यादव से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वे चार्जशीटेड होने के बाद इस्तीफा देगें .- श्रवण

पटना : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अविलंब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मंत्रिमंडल से बाहर करने का मांग किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के द्वारा जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में तेजस्वी यादव पर न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित कर दिया गया है, ऐसे में नीतीश कुमार को बिना देर किए हुए तेजस्वी यादव को मंत्रिमंडल से बाहर कर देना चाहिए क्योंकि तेजस्वी यादव से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वे चार्जशीटेड होने के बाद इस्तीफा देगें . ऐसे में नीतीश कुमार को यह तय करना है कि वे भ्रष्टाचार के आरोप में दागी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मंत्रिमंडल में रखकर भ्रष्टाचार से समझौता करेंगे या अपने भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करनेवाली छवि को बरकरार रखेगें।

राष्ट्रीय प्रवक्ता अग्रवाल ने आगे कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भ्रष्टाचार के भीष्म पितामाह हैं। लालू प्रसाद ने भ्रष्टाचार करने की प्रकाष्ठा को पार कर दिया था, उन्होनें अपने परिवार को अपने भ्रष्टाचार में लिप्त कर लिया जिसकी सजा आज उनको और उनके परिवार को भुगतनी पड़ रही है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM