Patna News: कई शिक्षाविदों ने रालोमो की सदस्यता ग्रहण की

खबरे |

खबरे |

Patna News: कई शिक्षाविदों ने रालोमो की सदस्यता ग्रहण की
Published : Oct 7, 2025, 5:44 pm IST
Updated : Oct 7, 2025, 5:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Many academics joined RALOMO bihar news in Hindi
Many academics joined RALOMO bihar news in Hindi

समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों को जन जन तक ले जाने का संकल्प लिया

Patna News In Hindi : पटना,(संवाददाता) राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश कैंप कार्यालय में पार्टी के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष   मदन चौधरी की उपस्थिति में वैशाली जिले के कई शिक्षाविदों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी सदस्यता ग्रहण करने वालों में एम. एस. एम. समता महाविद्यालय, जंदाहा के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार इसी महाविद्यालय में जंतुविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अयन श्रीवास्तव जी एवं अलीनगर हाउसिंग सोसाइटी के चेयरमैन मो. शाहिदुज्जमां जी प्रमुख हैं।

इन तीनों शिक्षाविदों ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों को जन जन तक ले जाने का संकल्प लिया। इसके बाद सभी नए सदस्यों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय उपेन्द्र कुशवाहा जी से शिष्टाचार मुलाकात भी की।

इस अवसर पर मदन चौधरी ने कहा कि नए साथियों का रालोमो में हार्दिक अभिनंदन है और पूरा विश्वास है कि नए साथियों के जुड़ने से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी एवं जनसेवा के हमारे कार्य को और भी गति देने में नए साथी पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी इसका सीधा फायदा पार्टी और एडीए को निश्चित रूप से मिलेगा।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए रालोमो के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने  बताया कि इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आर के सिन्हा,   अंगद कुशवाहा,   बी सी पटेल जी, मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हिमांशु पटेल,   चंदन बागची,   रिंकू सोनी ,   रौशन राजा आदि उपस्थित थे|

(For more news apart from Many academics joined RALOMO bihar news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM