भ्रष्टाचार के मुद्दे को सदन में उठाने से रोकने के लिए नहीं लिया गया मेरा प्रश्न - विजय कुमार सिन्हा

खबरे |

खबरे |

भ्रष्टाचार के मुद्दे को सदन में उठाने से रोकने के लिए नहीं लिया गया मेरा प्रश्न - विजय कुमार सिन्हा
Published : Jul 12, 2023, 4:16 pm IST
Updated : Jul 12, 2023, 4:16 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

इस झूठी सरकार का एकमात्र मकसद परिवारवाद, वंशवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ाना है।

Patna: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बयान जारी कर कहा है कि सुल्तानगंज अगवानी घाट पुल गिरने से संबंधित उनके और अल्पसूचित प्रश्न को सदन में पूछने नहीं दिया गया क्योंकि यह मामला भ्रष्टाचार से संबंधित था। सिन्हा ने कहा कि भाजपा सदन चलाना चाहती है लेकिन सत्ता पक्ष के दबाव में आसन द्वारा विपक्ष के साथ भेदभाव किया जा रहा है। एक सदस्य वाले पार्टी की सुनी जाती है लेकिन 78 सदस्य वाली पार्टी को रोका जाता है।

 सिन्हा ने सदन में 10 लाख युवाओं को नौकरी, चार्जशीटेड उप मुख्यमंत्री से इस्तीफा, शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा, वित्त रहित महाविद्यालयों के शिक्षकों के अनुदान रुकने का मामला एवं किसान सलाहकारों का स्थायीकरण का मुद्दा उठाया और मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की।

 सिन्हा ने कहा कि सरकार अहंकार में डूबी हुई है जिसके कारण पहले शिक्षकों और फिर किसानों को लाठी से पिटवा रही है राज्य में अघोषित आपातकाल है जो सदन के अंदर भी दिख रहा था भाजपा के सदस्यों को सदन में मार्शल से अपमानित करवाने की भी कोशिश की गई। इस झूठी सरकार का एकमात्र मकसद परिवारवाद, वंशवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ाना है।

सिन्हा ने कहा कि 10 लाख युवाओं को नौकरी, शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा, समान काम का समान वेतन, किसान सलाहकारों का स्थायीकरण एवं चार्जशीटेड उपमुख्यमंत्री के इस्तीफा के विषय पर कल गांधी मैदान से विधानसभा तक मार्च किया जाएगा।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM