Patna News: 1.17 करोड़ की लागत से पथ एवं क्षतिग्रस्त पुलिया का होगा निर्माण: नितिन नवीन

खबरे |

खबरे |

Patna News: 1.17 करोड़ की लागत से पथ एवं क्षतिग्रस्त पुलिया का होगा निर्माण: नितिन नवीन
Published : Sep 15, 2025, 7:23 pm IST
Updated : Sep 15, 2025, 7:23 pm IST
SHARE ARTICLE
road and damaged culvert will be constructed at a cost of Rs 1.17 crore Nitin Naveen news In hindi
road and damaged culvert will be constructed at a cost of Rs 1.17 crore Nitin Naveen news In hindi

एनडीए सरकार बिहार को एक उच्च स्तर, आधुनिक और समृद्ध राज्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है

Patna News In Hindi: पटना, पथ निर्माण मंत्री एवं बांकीपुर से भाजपा विधायक नितिन नवीन द्वारा सोमवार को मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं में पी.सी.सी पथ एवं पुलिया का निर्माण शामिल है। करीब 1.17 करोड़ की लागत से इन दोनों योजनाओं को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि श्री दिलीप सिंह जी सहित मंडल अध्यक्ष एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

इस संबंध में मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को एक उच्च स्तर, आधुनिक और समृद्ध राज्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बिहार के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में बुनियादी ढाँचे का निर्माण कर तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है।

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजनान्तर्गत पटना जिला अन्तर्गत प्रर्गात नगर वार्ड नं.-30 कंकड़बाग अंचल में रमेश जी के घर से शातनू प्रसाद द्विवेदी जी के घर तक 52.02 लाख की लागत से बनने वाले पी.सी.सी. पथ एवं भूगर्भ नाला निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने कहा कि इस पथ के निर्माण कार्य से स्थानीय जनता को सुगम एवं सुरक्षित यातायात के साथ-साथ जल निकासी की भी बेहतर व्यवस्था मिलेगी।

वहीं, इसके अलावा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजनान्तर्गत वार्ड सं०-30 अन्तर्गत मेट्रो पिलर नं०-78 के समीप संजय नगर मेन रोड तक 65.36 लाख की लागत से क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने कहा कि जन-जन तक विकास पहुंचाना बिहार सरकार का लक्ष्य है और हम इसके लिए पूर्णतः संकल्पित है।

(For more news apart from road and damaged culvert will be constructed at a cost of Rs 1.17 crore Nitin Naveen news in hindi, stay tuned to Rozana spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM