मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

खबरे |

खबरे |

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
Published : Apr 17, 2023, 4:39 pm IST
Updated : Apr 17, 2023, 4:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Chief Minister paid emotional tribute to former Prime Minister Chandrashekhar
Chief Minister paid emotional tribute to former Prime Minister Chandrashekhar

चन्द्रशेखर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पटना: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चन्द्रशेखर जी के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी, पार्क नं.-2, कंकड़बाग में किया गया। राज्यपाल  राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चन्द्रशेखर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री  विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधि मंत्री  शमीम अहमद, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, विधायक  मुकेश रौशन, पूर्व महासचिव बिहार राज्य नागरिक परिषद  अरविंद कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व. चन्द्रशेखर जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन किया गया।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM