Patna News: जीविका दीदियों ने साकार किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना- ललन सिंह

खबरे |

खबरे |

Patna News: जीविका दीदियों ने साकार किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना- ललन सिंह
Published : Jul 19, 2025, 6:32 pm IST
Updated : Jul 19, 2025, 6:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Jeevika sisters made Chief Minister Nitish Kumar dream come true Lalan Singh news in hindi
Jeevika sisters made Chief Minister Nitish Kumar dream come true Lalan Singh news in hindi

सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कारण राज्य का विकास काफी तेजी से हो रहा है।

Patna News In Hindi: पटना, महिला सहभागिता से विकसित बिहार की परिकल्पना पर एक दिवसीय सम्मेलन शनिवार को अधिवेशन भवन में आयोजित किया गया। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली एवं बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका), बिहार की तरफ से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री ललन सिंह ने किया। इस मौके पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जितेंद्र सिंह, बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कारण राज्य का विकास काफी तेजी से हो रहा है। आज जीविका महिला सशक्तीकरण की मिसाल हैं। आज 11 लाख समूह से जुड़ी दीदियां राज्य के बदलाव में अहम भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। राज्य के मुखिया नीतीश कुमार ने बिहार के बदलाव के लिए जो सपना देखा था, उसे दीदियां साकार कर रही हैं। राज्य में पूर्ण शराबबंदी का श्रेय जीविका दीदियां को जाता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और रोजगार के लिए सरकार कार्य कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार सरकार ने महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में आरक्षण दिया है। आज आरक्षण का लाभ लेकर महिलाएं काफी आगे बढ़ चुकी हैं। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि जबतक बालिकाएं शिक्षित नहीं होंगी, तबतक उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा इसलिए बालिकाओं को अवश्य ही पढ़ाएं। उन्होंने आगे कहा कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में भी बिहार देश में अव्वल है, आत्मनिर्भर है। महिलाओं ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में भी काफी उत्कृष्ट कार्य किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि के कारण दुग्ध उत्पादन में भारत विश्व में नंबर एक पर पहुंच गया है। 2047 विकसित भारत की कल्पना की चर्चा करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी सभी राज्यों को समान रूप से आगे बढ़ाने में हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पूर्व की सरकार पर कटाक्ष करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पहले की सरकार में सबसे ज्यादा पीड़ित महिलाएं ही थीं।

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्ष 2005 के बाद बिहार बदला है। आज जीविका दीदियां हर क्षेत्र में आगे है। राज्य सरकार इन्हें आगे बढ़ाने में निरन्तर गतिशील है। आज जीविका दीदियां सम्पूर्ण वित्तीय समावेशन का लाभ लेते हुए बीमा योजना का लाभ ले रही हैं। सरस मेला, रूरल मार्ट आदि की मदद से दीदियां आगे बढ़ रही हैं। दीदियां हुनरमंद होकर स्वरोजगार द्वारा बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रही है।

‘दीदी की रसोई’ की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज सरकारी अस्पताल हो या एससी-एसटी स्कूल सभी जगह दीदी की रसोई संचालित है। अन्य संस्थानों में भी इसे प्रारम्भ किया जा रहा है। दीदी की रसोई से लोगों को जहां पौष्टिक भोजन मिल रहा है, वहीं दीदियों को रोजगार भी उपलब्ध हुआ है। राज्य सरकार ने सभी प्रखण्डों में 100 यूनिट का सिलाई प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र प्रारम्भ किया जा रहा है। इन केंद्रों की तरफ से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का परिधान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विद्यालय के बच्चों को जीविका दीदियां ही पोशाक उपलब्ध कराएंगी।

मंत्री ने मनरेगा, आवास योजना, शौचालय योजना की चर्चा करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया है। उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार के प्रयास से घरेलू हिंसा में गिरावट आई है। सतत जीविकोपार्जन योजना द्वारा वंचित वर्ग को मुख्यधारा में शामिल करने को उन्होंने मील का पत्थर बताया। जीविका दीदियों को ईमानदारी की प्रतिमूर्ति बताते हुए उन्होंने कहा कि ऋण वापसी में दीदियों ने कीर्तिमान स्थापित किया है। लखपति दीदी, महिला संवाद की चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि यह सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव की कारक हैं। उन्होंने जीविका बैंक की चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में जीविका बैंक एक नया आयाम स्थापित करेगा।

केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार जितेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश पूरी तरह बदल गया है। मोदी जी के सपनों को साकार करने में बिहार की महिलाएं आगे बढ़ कर काम कर रही हैं। मोदी की दूरदृष्टि के कारण देश के सभी राज्य आज विकास की राह पर आगे हैं और भारत को 2047 में दुनिया में सबसे आगे रखने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। आज हर क्षेत्र चाहे वह शिक्षा हो, चिकित्सा हो, खेल का क्षेत्र हो या विज्ञान प्रोद्योगिकी का क्षेत्र सभी में महिलाएं आगे हैं। आज देश में लगभग 3 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी है, जो एक कीर्तिमान है। बिहार ने समूह के क्षेत्र में कार्य कर देश में मॉडल स्थपित किया है। मंत्री जी ने कहा कि बिहार की महिलाओं की सफलता की कहानियां अब देश के अन्य राज्यों में पढ़ाया जाएगा। उन्होंने पुरुषों का आह्वान किया कि वे अपनी मानसिकता को बदलें और महिलाओं को आगे बढ़ने में अपना सहयोग प्रदान करें।

मंत्री ने स्टार्टअप योजना की चर्चा करते हुए कहा कि इसने नवाचार और रोजगार का नया अवसर प्रदान किया है। उन्होंने मोदी जी शासनकाल में  महिला सशक्तिकरण की मिसाल देते हुए कहा कि आज अंतरिक्ष कार्यक्रम का नेतृत्व भी महिलाएं ही कर रही हैं। आज प्रधानमंत्री जी के कारण भारत विकसित भारत बन चुका है।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार प्रगति की राह पर सबसे आगे है। आज बिहार के समूह का मॉडल पूरे भारत में अनुकरणीय है। बिहार सरकार  को आज केंद्र का भरपूर सहयोग मिल रहा है। आज प्रत्येक क्षेत्र में केंद्र सरकार राज्य सरकार को सहयोग प्रदान कर रही है। मंत्री ने कहा कि बिना महिला के सशक्त हुए देश सशक्त नहीं बन सकता। उन्होंने आवास योजना, शौचालय योजना, उज्ज्वला योजना, बिजली, नल-जल, अनाज, आयुष्मान कार्ड, वितीय समावेशन आदि का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने महिलाओं को मान सम्मान दिलाने का कार्य किया है।

पूर्व की सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में ना तो समूह का कार्य हो रहा था और ना ही महिला सशक्तिकरण के लिए कोई कार्य हो रहा था। पिछली सरकार में सबसे ज्यादा दयनीय हालत महिलाओं की ही थी। लखपति दीदी की चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि यह मोदी जी के महिला सशक्तिकरण के सपनों को साकार कर रही हैं। आज देश की लगभग 3 करोड़ महिलाएं उद्यम स्थापित कर, कृषि, गैर कृषि और पशुपालन जैसे कार्यों से लखपति बन चुकी हैं। ये दीदियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही हैं।

उन्होंने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, महिला डेयरी, महिला बैंक, सुपर लखपति दीदी जैसी योजनाओं को जमीन पर उतारने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जीविका दीदियां बिहार की तकदीर और तस्वीर बदलने का कार्य करेंगी।

मौके पर अतिथियों ने जीविका एवं भारतीय लोक प्रशासन संस्थान द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया। इसके साथ जीविका ई-लर्निंग पोर्टल का शुभारंभ किया गया। धन्यवाद ज्ञापन जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने किया।

(For More News Apart From Jeevika sisters made Chief Minister Nitish Kumar dream come true Lalan Singh News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

Tags: patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM