राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में मंत्रियों के द्वारा आज " सुनवाई " कार्यक्रम में समस्याओं का किया गया निराकरण

खबरे |

खबरे |

राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में मंत्रियों के द्वारा आज " सुनवाई " कार्यक्रम में समस्याओं का किया गया निराकरण
Published : May 23, 2023, 6:59 pm IST
Updated : May 23, 2023, 6:59 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

कृषि उत्पादित  सामानों के बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय   में चल रहे "सुनवाई" कार्यक्रम में आज उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ तथा कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत के द्वारा जनहित तथा जनसरोकार के मुद्दे पर पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं और आमजनों से प्राप्त लिखित जनसमस्याओं का तत्काल समाधान तथा कार्रवाई के लिए टेलीफोन तथा लिखित में संबंधित विभाग तथा विभिन्न जिला के पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री  समीर कुमार महासेठ ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार युवाओं के रोजगार तथा छोटे उद्योग की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना तथा स्टार्टअप योजना में आवेदन करने वालो को लोन उपलब्ध कर रही है।  युवाओं के भविष्य के प्रति सरकार की जो चिंता है और उसे पूरा किया जा सके । और युवाओं के रोजगार के संकल्प को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा हर जिला में एग्रो बेस्ड इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए महागठबंधन सरकार कार्य कर रही है और एक्सपोर्ट आधारित उद्योग की स्थापना के लिए लगातार बेहतर ढंग से कार्य किया जा रहा है। यह भी कहा कि सभी को न्याय दिलाने के प्रति महागठबंधन सरकार संकल्पित है। 

 इस अवसर पर कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि राज्य सरकार कृषि को आधुनिक तकनीक के सहारे गुणवत्तापूर्ण करने  तथा रासायनिक उर्वरकों के माध्यम से कृषि कार्य को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है। साथ ही कृषि उत्पादित  सामानों के बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इन्होंने कहा कि  बिहार  मे महागठबंधन सरकार कृषि और कृषको के बेहतरी के लिए चिंतित है और इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।  सुनवाई कार्यक्रम के संबंध में प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि आज लगभग दर्जनो  की संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं को दोनो मंत्री के समक्ष रखा और उनके निराकरण और समाधान के दिशा में अपने स्तर से मंत्री द्वय ने सुनवाई और कार्रवाई की। यह कार्यक्रम 01:00 बजे से 03:00 बजे तक चला।

 इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव मो.फैयाज आलम कमाल, संजय यादव सहित अन्य गणमान्य नेतागण कार्यक्रम की व्यवस्था में पूरी तरह सजगता के साथ  मंत्री द्वय की "सुनवाई" कार्यक्रम में सहायता कर रहे थे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM