पंजाब के मुख्यमंत्री ने केंद्र को पत्र लिखा, अतिरिक्त 1,000 मेगावॉट बिजली मांगी

खबरे |

खबरे |

पंजाब के मुख्यमंत्री ने केंद्र को पत्र लिखा, अतिरिक्त 1,000 मेगावॉट बिजली मांगी
Published : Jun 6, 2023, 1:41 pm IST
Updated : Jun 6, 2023, 1:41 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab CM writes to Center, seeks additional 1,000 MW power
Punjab CM writes to Center, seeks additional 1,000 MW power

गर्मी के मौसम में उच्चतम मांग 15,500 मेगावॉट तक पहुंचने की संभावना है।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर आगामी धान के मौसम के लिए अतिरिक्त 1,000 मेगावॉट (एमडब्ल्यू) बिजली की मांग की है। केंद्रीय बिजली मंत्री आर.के. सिंह को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता 6,500 मेगावॉट है, जबकि गर्मी के मौसम में उच्चतम मांग 15,500 मेगावॉट तक पहुंचने की संभावना है।

धान और गर्मी के आगामी मौसम में बिजली की भारी मांग को पूरा करने के लिए मान ने केंद्र से 15 जून से 10 अक्टूबर तक अतिरिक्त 1,000 मेगावॉट बिजली का सहयोग देने का आग्रह किया है। पत्र में मान ने कहा कि राजकीय बिजली इकाई पीएसपीसीएल पुष्प (हाई प्राइस डे अहेड मार्केट और सरप्लस पावर) पर बिजली उपलब्धता को लेकर नजर बनाए हुए है।.

मान ने कहा कि अतिरिक्त बिजली की जरूरत भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के इस हालिया अनुमान के बाद और जरूरी हो गई है कि पंजाब समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मॉनसूनी बारिश कम रहेगी। उन्होंने कहा ‘‘खाद्य सुरक्षा के राष्ट्रीय हित में धान की खेती को संरक्षित करना होगा। इसलिए, केंद्रीय क्षेत्र के उत्पादन स्टेशनों से अतिरिक्त बिजली आवंटित करने का हमारा अनुरोध है।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM