Budget 2025 News: वित्त मंत्री ने 77 मिनट में दिया अपना भाषण, बजट पेश करते हुए 5 बार पिया पानी
Budget 2025 News: वित्त मंत्री ने 77 मिनट में दिया अपना भाषण, बजट पेश करते हुए 5 बार पिया पानी
Published : Feb 1, 2025, 5:25 pm IST
Updated : Feb 1, 2025, 5:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Union Budget 2025 Nirmala Sitharaman Speech news in hindi
Union Budget 2025 Nirmala Sitharaman Speech news in hindi

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम कई रिकॉर्ड हैं। वह भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं।

Budget 2025 News In HIndi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद में बजट 2025 पेश किया। सीतारमण ने लगातार 8वीं बार देश का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ने किसानों से लेकर मध्यम वर्ग तक के लोगों को टैक्स, दवाई और सस्ते सामान की जानकारी दी।

आइए जानते हैं निर्मला सीतारमण ने अब तक बजट पेश करते हुए संसद में कितना समय दिया है। बजट 2025 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 घंटे 17 मिनट का भाषण दिया, यानी वह 77 मिनट बोलीं। वित्त मंत्री ने 77 मिनट में देश का बजट 2025 पूरे देश के सामने पेश किया। आइये देखें कि इससे पहले उन्होंने कितने लम्बे भाषण दिये थे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण

साल भाषण समय
2019 2 घंटे 17 मिनट
2020 2 घंटे 42 मिनट
2021 1 घंटा 50 मिनट
2022 1 घंटा 32 मिनट
2023 1 घंटा 27 मिनट
फरवरी 2024 56 मिनट
जुलाई 2024 1 घंटा 25 मिनट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम कई रिकॉर्ड हैं। वह भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं। इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार (1 फरवरी 2025) को रिकॉर्ड आठवां लगातार बजट पेश कर इतिहास रच दिया। वित्त मंत्री सीतारमण ने वर्ष 2020 में देश का सबसे लंबा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड बनाया था, उन्होंने 2 घंटे 40 मिनट लंबा भाषण दिया था।

(For more news apart from Union Budget 2025 Nirmala Sitharaman Speech News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM