CM Atishi News: छठ मनाने वालों के लिए दिल्ली की CM आतिशी का तोहफा, किया ये बड़ा ऐलान

खबरे |

खबरे |

CM Atishi News: छठ मनाने वालों के लिए दिल्ली की CM आतिशी का तोहफा, किया ये बड़ा ऐलान
Published : Nov 1, 2024, 5:45 pm IST
Updated : Nov 5, 2024, 5:25 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Atishi declares holiday on November 7 chhath puja day News In Hindi
CM Atishi declares holiday on November 7 chhath puja day News In Hindi

दरहसल, सीएम आतिशी ने 7 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का फैसला किया है। 

CM Atishi declares holiday on November 7 chhath puja day News In Hindi: देश में इस वक्त त्योहारी सीजन चल रहा है। दीपावली का त्योहार खत्म होने के बाद अब महापर्व छठ पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में देशभर में अलग-अलग जगह पर छठ पर्व का आयोजन होगा और इस दौरान महिलाएं छठ पर्व में आस्था की डुबकी लगाएंगी।  वहीं राजधानी दिल्ली में भी छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाता है.  इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बड़ा ऐलान किया है.

दरहसल, सीएम आतिशी ने 7 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का फैसला किया है। 

इसके सिलसिले में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज (1 नवंबर) राष्ट्रीय राजधानी में छठ पूजा अवकाश के संबंध में मुख्य सचिव को पत्र लिखा है.

 उन्होंने लिखा- "छठ पूजा दिल्ली NCT के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इसलिए दिल्ली सरकार ने 7 नवंबर 2024 को 'छठ पूजा' के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।''
 
जानकारी दे दें कि दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सीएम आतिशी को पत्र लिखकर छठ महापर्व के तीसरे दिन 7 नवंबर को पूर्णकालिक अवकाश घोषित करने का आग्रह किया था। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार की ओर से फिलहाल 7 नवंबर को रेस्ट्रिक्टेड अवकाश घोषित किया गया है।

दिल्ली सरकार छठ पूजा के लिए 1000 'मॉडल घाट' तैयार करेगी: सीएम आतिशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार पूर्वांचली त्योहार छठ के लिए पूरे शहर में 1000 "मॉडल घाट" बनाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लाखों श्रद्धालुओं द्वारा की जाने वाली छठ पूजा की सुविधा के लिए 70 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में घाट बनाए जाएंगे।

(For more news apart from 'CM Atishi declares holiday on November 7 chhath puja day News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM