Delhi Crime News: सोशल मीडिया पर मित्र बने दो लोगों ने किया युवती से बलात्कार

खबरे |

खबरे |

Delhi Crime News: सोशल मीडिया पर मित्र बने दो लोगों ने किया युवती से बलात्कार
Published : Feb 2, 2024, 4:15 pm IST
Updated : Feb 2, 2024, 4:15 pm IST
SHARE ARTICLE
 Two people who became friends on social media raped a girl
Two people who became friends on social media raped a girl

पुलिस के अनुसार, युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने दोपहर करीब एक बजे उसे मदनगीर के एक चौराहे पर बुलाया।

Delhi Crime News: सोशल मीडिया मंच पर 18 वर्षीय एक युवती के मित्र रहे दो लोगों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि आंबेडकर नगर पुलिस थाने में बुधवार को दर्ज मामले के आधार पर दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मेरठ से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने दोपहर करीब एक बजे उसे मदनगीर के एक चौराहे पर बुलाया। शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि युवती ने दावा किया कि उन्होंने उसे अपने स्कूटर पर बैठने के लिए कहा। उसने इंकार करने पर आरोपियों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जिसके बाद वह उनके साथ जाने के लिए मजबूर हो गई।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित को व्यक्ति मालवीय नगर ले गए जहां उन्होंने खाना खाया। युवती ने दावा किया कि खाने में नशीला पदार्थ मिला हुआ था और खाने के बाद उसे चक्कर आने लगे।

शिकायत में बताया गया कि युवती को जब होश आया तब उसे पता चला कि उसका यौन उत्पीड़न हुआ है। पुलिस ने बताया कि 19 और 21 साल के आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया है।

(For more news apart from Two people who became friends on social media raped a girl, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: delhi

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM