Delhi Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने का मामला, दिल्ली HC ने CBI से जवाब मांगा
Delhi Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने का मामला, दिल्ली HC ने CBI से जवाब मांगा
Published : Jul 2, 2024, 4:05 pm IST
Updated : Jul 5, 2024, 12:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Case challenging Arvind Kejriwal's arrest, Delhi high Court seeks reply from CBI news in hindi
Case challenging Arvind Kejriwal's arrest, Delhi high Court seeks reply from CBI news in hindi

नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब दाखिल करने को कहा।

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सीबीआई से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें उन्होंने आबकारी नीति ‘घोटाले’ से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब दाखिल करने को कहा।

 हाई कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल के वकील दो दिन के भीतर यदि कोई प्रत्युत्तर हो तो दाखिल कर सकते हैं। अदालत ने दलीलें सुनने के लिए मामले को 17 जुलाई को सूचीबद्ध किया है।

गिरफ्तारी के अलावा, आप के राष्ट्रीय संयोजक ने अधीनस्थ अदालत के 26 जून और 29 जून के आदेशों को भी चुनौती दी है, जिसके तहत उन्हें क्रमश: तीन दिन की सीबीआई हिरासत और 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

केजरीवाल (55) को सीबीआई ने 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था, जहां वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धन शोधन के एक मामले में न्यायिक हिरासत में थे।

(For more news apart from Case challenging Arvind Kejriwal's arrest, Delhi high Court seeks reply from CBI news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM