केंद्र सरकार पत्रकारों से डरी हुई है: ‘न्यूजक्लिक’ के परिसरों पर छापेमारी पर आप

खबरे |

खबरे |

केंद्र सरकार पत्रकारों से डरी हुई है: ‘न्यूजक्लिक’ के परिसरों पर छापेमारी पर आप
Published : Oct 3, 2023, 3:26 pm IST
Updated : Oct 3, 2023, 3:26 pm IST
SHARE ARTICLE
 आप की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़
आप की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़

उन्होंने कहा, ‘‘आज की कार्रवाई से पता चलता है कि प्रधानमंत्री जी चीन से निपटने में विफल रहे हैं।

New Delhi: ऑनलाइन समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ के परिसरों पर छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह पत्रकारों से ‘‘डरी हुई’’ है। आप की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपने ही पत्रकारों को गिरफ्तार करके चीन से लड़ने का दिखावा कर रही है, क्योंकि उसमें सीधे तौर पर चीन से टक्कर लेने की हिम्मत नहीं है।

कक्कड़ ने कहा ‘‘देश में दो तरह के पत्रकार हैं, एक वे जिन्होंने मोदी जी (प्रधानमंत्री) के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है तथा मोदी जी उन्हें हर दिन पुरस्कृत कर रहे हैं और एक वे हैं जो देश के लिए लड़ रहे हैं तथा मोदी सरकार की कमियों को उजागर कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया, लेकिन प्रधानमंत्री में चीन के खिलाफ एक शब्द बोलने की हिम्मत नहीं है। इन पत्रकारों को गिरफ्तार करके वे चीन से लड़ने का दिखावा कर रहे हैं। अगर आपमें हिम्मत है तो चीन के साथ सभी व्यापार बंद कर दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज की कार्रवाई से पता चलता है कि प्रधानमंत्री जी चीन से निपटने में विफल रहे हैं। चीन से लड़ने के नाम पर कुछ पत्रकारों पर छापे मारे जा रहे हैं।’’ दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने ‘न्यूजक्लिक’ और इसके पत्रकारों से जुड़े परिसरों पर मंगलवार सुबह छापेमारी की।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM