Delhi CM Arvind Kejriwal News In Hindi: भाजपा में चले जाओ तो सारे खून माफ- CM केजरीवाल

खबरे |

खबरे |

Delhi CM Arvind Kejriwal News In Hindi: भाजपा में चले जाओ तो सारे खून माफ- CM केजरीवाल
Published : Feb 4, 2024, 4:42 pm IST
Updated : Feb 4, 2024, 4:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi Politics CM Arvind Kejriwal political statement on BJP News In Hindi
Delhi Politics CM Arvind Kejriwal political statement on BJP News In Hindi

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस बयान के बाद राजनीति गरमाने लगी हैं।

Delhi Politics CM Kejriwal's political statement on BJP News In Hindi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल असर केंद्र की भाजपा सरकार को घेरते नजर आते हैं। इस बार उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में इस बयान को लेकर राजनीति तेज हो गई है। बता दें कि रविवार को दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक स्कूल के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार पर जम कर निशाना साधा, उन्होंने जहां उनके पार्टी नेताओं पर हो रही कार्रवाई को गलत बताया,.. वहीं बातों बातों में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा में चले जाओ तो सारे खून माफ हो जाएंगे, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। 

गौर हो की शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची थी। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने एक पोस्ट के माध्यम से कई तरह के सवाल पुछते हुए कई तरह के  गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लिखा कि,  मुझे क्राइम ब्रांच के इस पुलिस ऑफिसर से सहानुभूति है। इनका क्या क़सूर है? इनका काम है दिल्ली में क्राइम रोकना। पर इनसे क्राइम रोकने की बजाय इस क़िस्म की नौटंकी करवाई जा रही है। इसीलिए दिल्ली में इतना क्राइम बढ़ रहा है। इनके पोलिटिकल आका मुझसे पूछ रहे हैं कि “आप” के किस किस MLA को तोड़ने की कोशिश की गयी? पर मुझसे ज़्यादा तो आपको पता है? आपको तो सब कुछ पता है? केवल दिल्ली क्यों, पूरे देश भर में पिछले कुछ सालों में दूसरी पार्टियों के कौन कौन से MLA तोड़कर सरकारें गिरायी गयीं, आपको तो सब पता है? फिर ये ड्रामा क्यों?

खैर  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस बयान के बाद जहां राजनीति गरमाने लगी हैं। वहीं अब देखना ये होगा की भाजपा के नेता इसको लेकर अपनी ओर से क्या कुछ प्रतिक्रिया देते है। 

(For more news apart from 'Delhi Politics CM Kejriwal on BJP News In Hindi   News in Hindi’ Stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM