Logix Mall Fire News: नोएडा के लॉजिक्स मॉल में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

खबरे |

खबरे |

Logix Mall Fire News: नोएडा के लॉजिक्स मॉल में भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Published : Jul 5, 2024, 3:38 pm IST
Updated : Jul 5, 2024, 3:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Massive fire in Logix Mall, Noida news in hindi
Massive fire in Logix Mall, Noida news in hindi

आग दोपहर करीब 12:15 बजे लगी। इस घटना के वक्त मॉल में कई लोग मौजूद थे।

Logix Mall Fire News In Hindi: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा के सेक्टर 24 स्थित लॉजिक्स मॉल में भीषण आग लग गई है। इस आग के कारण मॉल के अंदर भारी धुआं भर गया। इस घटना से मॉल में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से खरीदारी कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग दोपहर करीब 12:15 बजे लगी। इस घटना के वक्त मॉल में कई लोग मौजूद थे। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग की वजह से शॉपिंग मॉल के अंदर काफी धुआं भर गया है। धुएं के कारण मॉल के अंदर मौजूद लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम हेलमेट पहनकर बचाव कार्य में जुटी नजर आई। दमकलकर्मियों के साथ-साथ मॉल के सुरक्षाकर्मी भी फंसे हुए लोगों को बाहर निकालते दिखे। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि लॉजिक्स मॉल के प्रथम तल पर स्थित कपड़े के शोरूम में आग लग गई।

आग लगने के बाद मॉल को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है। हालांकि, इस हादसे में अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। इस मॉल में आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि यह मॉल साल 2016 में नोएडा में खोला गया था। इस मॉल में रोजाना खरीदारी करने आने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती है।

(For more news apart from Massive fire in Logix Mall, Noida news in  hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: latest news

Location: India, Haryana, Gurgaon

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM