Aap Hunger Strike news: अरविंद केजरीवाल के लिए AAP ने रखा सामूहिक उपवास, भारत और विदेश में जारी

खबरे |

खबरे |

Aap Hunger Strike news: अरविंद केजरीवाल के लिए AAP ने रखा सामूहिक उपवास, भारत और विदेश में जारी

By : DISHANT

Published : Apr 7, 2024, 1:58 pm IST
Updated : Apr 7, 2024, 1:58 pm IST
SHARE ARTICLE
AAP holds mass Hunger Strike for Arvind Kejriwal news in hindi
AAP holds mass Hunger Strike for Arvind Kejriwal news in hindi

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के गांव खटकर कलां में सामूहिक उपवास में शामिल हुए।

Delhi Aap Hunger Strike news in hindi: आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में एक दिवसीय उपवास के लिए रविवार को यहां जंतर-मंतर पर एकत्र हुए।

पार्टी नेताओं ने कहा कि, इसी तरह के विरोध प्रदर्शन अन्य राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भारतीयों द्वारा भी किए जा रहे हैं, जिनमें बोस्टन में हार्वर्ड स्क्वायर, लॉस एंजिल्स में हॉलीवुड साइन, वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के बाहर, न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर और टोरंटो, लंदन और मेलबर्न में अन्य शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि आप शासित पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के गांव खटकर कलां में सामूहिक उपवास में शामिल हुए।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल, उपाध्यक्ष राखी बिला, मंत्री आतिशी, गोपाल राय और इमरान हुसैन सहित आप के कई वरिष्ठ नेता सुबह 11 बजे से राष्ट्रीय राजधानी के जंतर मंतर पर दिन भर के 'सामुहिक उपवास' में शामिल हुए।

आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने लोगों से केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में उपवास में शामिल होने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी आप को खत्म करने की भाजपा की साजिश का हिस्सा थी। केजरीवाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं।

(For more news apart from AAP holds mass Hunger Strike for Arvind Kejriwal news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Tags: delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM