Delhi Water Crisis: 'हरियाणा दिल्ली के लोगों के खिलाफ साजिश रच रहा', आतिशी ने लगाया तीन दिनों से पानी में कटौती का आरोप
Delhi Water Crisis: 'हरियाणा दिल्ली के लोगों के खिलाफ साजिश रच रहा', आतिशी ने लगाया तीन दिनों से पानी में कटौती का आरोप
Published : Jun 7, 2024, 11:47 am IST
Updated : Jun 7, 2024, 11:47 am IST
SHARE ARTICLE
 Delhi Water Crisis 'Haryana is conspiring against the people of Delhi', Atishi alleges water cut for three days
Delhi Water Crisis 'Haryana is conspiring against the people of Delhi', Atishi alleges water cut for three days

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा पर दिल्लीवासियों के साथ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।

Delhi Water Crisis: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार पर पिछले तीन दिन में राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले पानी का प्रवाह कम करने का आरोप लगाया है। उनकी यह टिप्पणी उच्चतम न्यायालय द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार को राष्ट्रीय राजधानी में 137 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्देश दिए जाने के एक दिन बाद आई है।  दिल्ली में जल संकट को दूर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल को अतिरिक्त जल देने का निर्देश दिया है और हरियाणा को हिमाचल से मिलने वाले पानी को दिल्ली तक पहुंचाने को कहा गया है।

 शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि पानी को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। राजधानी दिल्ली इस भीषण गर्मी में जल संकट से जूझ रही है।  दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा पर दिल्लीवासियों के साथ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें: Elon Musk ने दी X पर एडल्ट कंटेंट पोस्ट करने की इजाजत, अब भारत में बैन हो जाएगा प्लेटफॉर्म!

इसी जल संकट को लेकर सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर आतिशी ने पोस्ट किया, ‘‘...माननीय उच्चतम न्यायालय दिल्ली के जल संकट को हल करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हरियाणा दिल्ली के लोगों के खिलाफ साजिश रच रहा है। जब शीर्ष अदालत में इस मामले को लेकर सुनवाई चल रही थी, तब हरियाणा पिछले तीन दिन से राजधानी को दिए जाने वाले पानी में लगातार कटौती कर रहा है।" पानी की स्थिति का आकलन करने के लिए आतिशी का आज वजीराबाद बैराज का दौरा करने का कार्यक्रम है।

(For More News Apart from  Delhi Water Crisis 'Haryana is conspiring against the people of Delhi', Atishi alleges water cut for three days, Stay Tuned To Rozana Spokesman)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM