Delhi Air Pollution: जनवरी में लगातार चौथे महीने दिल्ली भारत का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा: रिपोर्ट

खबरे |

खबरे |

Delhi Air Pollution: जनवरी में लगातार चौथे महीने दिल्ली भारत का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा: रिपोर्ट
Published : Feb 8, 2025, 9:35 am IST
Updated : Feb 8, 2025, 9:35 am IST
SHARE ARTICLE
Delhi remained India second most polluted city in January news in hindi
Delhi remained India second most polluted city in January news in hindi

आईएमडी के अनुसार, दिन में आर्द्रता का स्तर 33 से 60 प्रतिशत के बीच रहा।

Delhi Air Pollution News: दिल्ली जनवरी में लगातार चौथे महीने भारत का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना रहा। यह दावा एक स्वतंत्र शोध संगठन द्वारा साझा की गई रिपोर्ट में किया गया है।

सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) ने कहा कि जनवरी 2025 में दिल्ली में पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 की औसत सांद्रता 165 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज की गई।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और शुक्रवार को यह 'मध्यम' श्रेणी में रही। दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम 4 बजे 156 दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार, दिन में आर्द्रता का स्तर 33 से 60 प्रतिशत के बीच रहा।

(For more news apart from Delhi remained India second most polluted city in January News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM