Delhi News:इजराइल के कृषि एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात

खबरे |

खबरे |

Delhi News:इजराइल के कृषि एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात
Published : Apr 8, 2025, 2:20 pm IST
Updated : Apr 8, 2025, 2:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Union Minister Shivraj Singh Chouhan meeting Israel Agriculture Minister news in hindi
Union Minister Shivraj Singh Chouhan meeting Israel Agriculture Minister news in hindi

भारत और इजराइल के संयुक्त प्रयासों से विकसित संरक्षित खेती की तकनीकों को देखकर मन प्रसन्न हुआ।

Delhi News In Hindi: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इजराइल के कृषि एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री एवी डिचर से मुलाकात की और कृषि संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। दोनों मंत्रियों की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

यह मुलाकात भारत और इजराइल के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी का हिस्सा है, जो 2008 में शुरू हुए इंडो-इजराइली कृषि सहयोग परियोजना से और मजबूत हुई थी। दोनों देशों ने पहले भी कृषि क्षेत्र में तकनीकी सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें डेयरी, खेती तकनीक और सूक्ष्म सिंचाई पर केंद्रित $50 मिलियन का एक संयुक्त कोष शामिल है।

वहीं मंत्री ने जानकारी साझा करते हुए कहा आज पूसा, दिल्ली में इजराइल के कृषि मंत्री एवी डिचर के साथ भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के कृषि परिसर का दौरा किया। साथ ही प्रकृति की सेवा के संकल्प के क्रम में उनके साथ पौधरोपण भी किया।

भारत और इजराइल के संयुक्त प्रयासों से विकसित संरक्षित खेती की तकनीकों को देखकर मन प्रसन्न हुआ। इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल ने एक ग्रीनहाउस का दौरा भी किया, जिसे वर्ष 1998 में भारत-इजरायल विशेषज्ञता के साथ स्थापित किया गया था। प्रधानमंत्री  का विजन भारतीय कृषि को नवाचार और आत्मनिर्भरता के बल पर वैश्विक पटल पर अग्रणी बनाना है। इसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

(For More News Apart From Union Minister Shivraj Singh Chouhan meeting Israel Agriculture Minister News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM