Delhi Airport Flights Cancelled: दिल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार को 138 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
Delhi Airport Flights Cancelled: दिल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार को 138 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
Published : May 9, 2025, 5:07 pm IST
Updated : May 9, 2025, 5:07 pm IST
SHARE ARTICLE
 Delhi airport 138 domestic and international flights cancelled on Friday News In Hindi
Delhi airport 138 domestic and international flights cancelled on Friday News In Hindi

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर हवाई अड्डों पर भी सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं।

 Delhi airport 138 domestic and international flights cancelled on Friday News In Hindi: दिल्ली हवाई अड्डे पर विभिन्न एयरलाइन ने शुक्रवार को आने-जाने वाली 138 उड़ानें रद्द कर दीं। यह जानकारी एक सूत्र ने दी है।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर हवाई अड्डों पर भी सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर देश के विभिन्न भागों में लगभग 27 हवाई अड्डे बंद हैं। इस अभियान के तहत सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में बुधवार को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए।

पहलगाम आतंकी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए थे।

हवाई अड्डों के बंद होने के परिणामस्वरूप कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

सूत्र ने बताया कि शुक्रवार को सुबह पांच बजे से अपराह्न दो बजे के बीच कुल 66 घरेलू प्रस्थान और 63 आगमन तथा 5 अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान और चार आगमन उड़ानें रद्द कर दी गईं।

'डायल' ने शुक्रवार को एक पोस्ट में कहा, "दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य बना हुआ है। हालांकि, हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और सुरक्षा उपायों के कारण कुछ उड़ानों का कार्यक्रम और सुरक्षा प्रक्रिया का समय प्रभावित हो सकता है।"

'डेल्ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड' (डायल) देश के सबसे बड़े और व्यस्ततम हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करता है।

डायल ने यात्रियों को सुरक्षा जांच चौकियों पर अतिरिक्त समय के लिए तैयार रहने तथा सुचारू प्रक्रिया के लिए एयरलाइन और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की भी सलाह दी।
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM