Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 8 राज्यों के एयरपोर्ट्स 10 मई तक बंद, दिल्ली में 90 उड़ानें रद्द
Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 8 राज्यों के एयरपोर्ट्स 10 मई तक बंद, दिल्ली में 90 उड़ानें रद्द
Published : May 9, 2025, 8:33 am IST
Updated : May 9, 2025, 8:33 am IST
SHARE ARTICLE
Operation Sindoor 8 states Airports closed till May 10, Delhi 90 flights cancelled News In Hindi
Operation Sindoor 8 states Airports closed till May 10, Delhi 90 flights cancelled News In Hindi

भारत पर पाकिस्तान के ड्रोन हमले के बाद नागरिक उड्डयन विभाग ने नई एडवाइजरी जारी की है।

Operation Sindoor Airports in 8 states closed till May 10, Delhi 90 flights cancelled News In Hindi: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। भारत ने पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत के एयर स्पेस डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल के हमलों को विफल किया है। भारत की तरफ से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। भारत ने पाकिस्तान के फाइटर प्लेन्स को मार गिराया है.  वहीं इस तनाव के बाद 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट 10 मई तक बंद कर दिए गए हैं। ये राज्य हैं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली हवाई अड्डे पर गुरुवार को 90 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

भारत पर पाकिस्तान के ड्रोन हमले के बाद नागरिक उड्डयन विभाग ने नई एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों को अब दोहरी सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। इस संबंध में एयर इंडिया, अकासा, स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइंस ने अपने यात्रियों को 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने को कहा है।

श्रीनगर हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 6 मई की देर रात पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।

(For more news apart from Operation Sindoor 8 states Airports closed till May 10, Delhi 90 flights cancelled News In Hindi,  stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM