‘इंडिया’ गठबंधन बहुत मजबूत, उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा बौखलाई : CM केजरीवाल
‘इंडिया’ गठबंधन बहुत मजबूत, उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा बौखलाई : CM केजरीवाल
Published : Sep 9, 2023, 12:58 pm IST
Updated : Sep 9, 2023, 12:58 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Kejriwal
CM Kejriwal

उन्होंने लिखा, ‘‘विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ बहुत शक्तिशाली है।

New Delhi: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के विधानसभा उपचुनावों में सात में से चार सीट पर जीत हासिल करने के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘‘बहुत शक्तिशाली है’’ और इसी लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘‘बौखलाई हुई’’ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उपचुनाव परिणाम संबंधी एक मीडिया रिपोर्ट साझा की।

उन्होंने लिखा, ‘‘विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ बहुत शक्तिशाली है। भाजपा की बौखलाहट का यही कारण है। यही कारण है कि भाजपा देश का नाम ही बदल देना चाहती है।’’

उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल सहित कुल छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों की शुक्रवार को हुई घोषणा के बाद भाजपा के हिस्से में तीन सीट, जबकि विपक्षी दलों के खाते में चार सीट आईं।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) में शामिल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और समाजवादी पार्टी (सपा) के हिस्से में एक-एक सीट आई।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM