दिल्ली में बाइक सवार बदमाशों ने हंगरी की महिला को लूटा

खबरे |

खबरे |

दिल्ली में बाइक सवार बदमाशों ने हंगरी की महिला को लूटा
Published : Oct 9, 2023, 4:13 pm IST
Updated : Oct 9, 2023, 4:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Bike riding miscreants robbed Hungarian woman in Delhi
Bike riding miscreants robbed Hungarian woman in Delhi

घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे की है

New Delhi: दक्षिणी दिल्ली के लोधी कालोनी इलाके में मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने एक ऑटोरिक्शा में यात्रा कर रही, हंगरी की 57 वर्षीय एक महिला को लूट लिया।  पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे की है, जब महिला हुमायूं के मकबरे से हंगरी दूतावास की ओर जा रही थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''जैसे ही ऑटोरिक्शा दयाल सिंह कॉलेज के समीप पहुंचा, पीछे से एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आए। उन्होंने महिला का बैग छीन लिया, जिसमें उनका मोबाइल फोन, 12 हजार रुपये नकद और बैंक के कार्ड थे।''

अधिकारी ने बताया कि महिला मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर ध्यान नहीं देख सकी। उन्होंने बताया कि घटना की शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता की धारा 356 (चोरी करने के प्रयास में हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और 379 (चोरी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए जांच की जा रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM