Delhi News: एनसीपी के संजय प्रजापति और उपेंद्र कुशवाहा की अहम मुलाकात

खबरे |

खबरे |

Delhi News: एनसीपी के संजय प्रजापति और उपेंद्र कुशवाहा की अहम मुलाकात
Published : Jul 9, 2025, 5:55 pm IST
Updated : Jul 10, 2025, 5:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Important meeting of NCP's Sanjay Prajapati and Upendra Kushwaha
Important meeting of NCP's Sanjay Prajapati and Upendra Kushwaha

प्रजापति और कुशवाहा ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया

Delhi News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री संजय प्रजापति ने राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से उनके कार्यालय में आत्मीय मुलाकात की। इस मुलाकात में राष्ट्रीय लोक मंच (आरएलएम), राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए), और एनसीपी से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई।

प्रजापति और कुशवाहा ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने बिहार के युवाओं, किसानों, और सामाजिक समावेश जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया। श्री प्रजापति ने इस मुलाकात को मार्गदर्शन और प्रेरणा से भरपूर करार देते हुए कहा श्री उपेंद्र कुशवाहा जी का अनुभव और दृष्टिकोण बिहार के विकास और एनडीए की मजबूती के लिए अमूल्य है। यह मुलाकात बिहार में एनसीपी की रणनीति को और धार देगी।

एनसीपी बिहार में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। श्री संजय प्रजापति की यह मुलाकात एनसीपी की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें बिहार के प्रमुख नेताओं के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी की पहुंच को बढ़ाना शामिल है। हाल ही में बिहार में युवा आयोग के गठन, जिसे एनसीपी की पुरानी मांग बताया गया, ने पार्टी की विश्वसनीयता को और मजबूत किया है।

यह मुलाकात बिहार के युवाओं और एनसीपी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह की लहर लेकर आई है। श्री प्रजापति ने कहा बिहार के युवा हमारी प्राथमिकता हैं। उपेंद्र कुशवाहा के साथ चर्चा ने हमें नई ऊर्जा दी है। हम बिहार को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए कटिबद्ध हैं।

(For More News Apart From Important meeting of NCP's Sanjay Prajapati and Upendra Kushwaha News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM