15 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट पर नॉन शेड्यूल उड़ानों पर रहेगी रोक

खबरे |

खबरे |

15 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट पर नॉन शेड्यूल उड़ानों पर रहेगी रोक
Published : Aug 10, 2023, 4:28 pm IST
Updated : Aug 10, 2023, 4:28 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

दिल्ली हवाईअड्डा, देश का सबसे बड़ा हवाईअड्डा भी है।

New Delhi: दिल्ली हवाईअड्डे पर 15 अगस्त की सुबह और शाम को कुछ घंटों के लिए गैर निर्धारित उड़ानों को न ही उतरने की और न ही हवाईअड्डे से उड़ान भरने की इजाजत दी जाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली हवाईअड्डे से निर्धारित उड़ानों की आवाजाही पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। दिल्ली हवाईअड्डा, देश का सबसे बड़ा हवाईअड्डा भी है।

अधिकारियों ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह छह बजे से 10 बजे तक और शाम चार बजे से सात बजे तक विमानन कंपनियों की गैर निर्धारितों उड़ानों और विशेष (चार्टर्ड) उड़ानों को न तो उतरने की और न ही उड़ान भरने की इजाजत दी जाएगी।

अधिकारियों के मुताबिक इस संबंध में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अंतर्गत आने वाली वैमानिकी सूचना सेवाओं द्वारा एक ‘नोटम’ (नोटिस टू एयरमैन) भी जारी कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना (आईएएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सेना विमानन हेलीकॉप्टर की उड़ानों पर नोटम लागू नहीं होगा।

अधिकारी ने बताया कि निर्धारित संचालकों की तयशुदा उड़ानों, त्वरित प्रतिक्रिया बल और हताहत/तत्काल चिकित्सा निकासी के अलावा किसी राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ उड़ान भरने वाले सरकारी विमानों और हेलीकॉप्टरों को दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरने व उड़ान भरने की मंजूरी दी जाएगी। आम तौर पर, नोटम एक प्रकार का नोटिस होता है, जिसमें उड़ान संचालन में शामिल कर्मियों के लिए आवश्यक जानकारी होती है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM