ED ने धन शोधन मामले में ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान के परिसरों पर छापे मारे

खबरे |

खबरे |

ED ने धन शोधन मामले में ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान के परिसरों पर छापे मारे
Published : Oct 10, 2023, 10:45 am IST
Updated : Oct 10, 2023, 10:45 am IST
SHARE ARTICLE
ED raids premises of AAP MLA Amanatullah Khan in money laundering case
ED raids premises of AAP MLA Amanatullah Khan in money laundering case

खान (49) दिल्ली विधानसभा में ओखला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

New Delhi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान के परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

खान (49) दिल्ली विधानसभा में ओखला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धन शोधन से जुड़े एक मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, ईडी धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापेमारी कर रही है और करीब तीन परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

संघीय जांच एजेंसी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में गैरकानूनी नियुक्तियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में खान के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक प्राथमिकी और दिल्ली के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) की एक प्राथमिकी पर संज्ञान लिया है।

खान को सितंबर 2022 में दिल्ली एसीबी ने गिरफ्तार किया था। एसीबी का मामला ‘‘दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज में वित्तीय गड़बड़ी और अन्य अनियमितताओं से जुड़ा है।’’ एसीबी की प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए सभी नियमों और सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए गैरकानूनी रूप से 32 लोगों की भर्ती की। उसने खान पर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के भी आरोप लगाए हैं।

एसीबी ने सितंबर 2022 में जारी एक बयान में कहा था, ‘‘दिल्ली वक्फ बोर्ड के तत्कालीन सीईओ ने ऐसी अवैध नियुक्ति के खिलाफ स्पष्ट बयान दिया और ज्ञापन जारी किया था। ऐसा आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को अवैध रूप से किराये पर दिया था।’’ उसने आरोप लगाया कि ‘आप’ विधायक ने दिल्ली सरकार से मिले अनुदान के साथ ही दिल्ली वक्फ बोर्ड की निधि में हेरफेर की।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM