Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे

खबरे |

खबरे |

Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे
Published : Jul 11, 2023, 10:49 am IST
Updated : Jul 11, 2023, 10:49 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, ...

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 96 फीसदी दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार और रविवार को मूसलाधार बारिश हुई थी। रविवार सुबह 8.30 बजे से सोमवार सुबह 8.30 बजे के बीच शहर में 107 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मंगलवार सुबह समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में दिल्ली में आठ मिलीमीटर बारिश हुई।

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली में आसमान में मुख्यत: बादल छाए रहने और मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है।.

विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM