दिल्ली में बाढ़ की खबर से दुनिया में नहीं जायेगा अच्छा संदेश: CM केजरीवाल

खबरे |

खबरे |

दिल्ली में बाढ़ की खबर से दुनिया में नहीं जायेगा अच्छा संदेश: CM केजरीवाल
Published : Jul 12, 2023, 6:46 pm IST
Updated : Jul 12, 2023, 6:46 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Kejriwal
CM Kejriwal

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में, उन्होंने अनुरोध किया कि ‘‘यदि संभव हो तो हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से पानी सीमित गति में छोड़ा जाए।’

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह सुनिश्चित करने के लिए केंद्र से हस्तक्षेप करने का बुधवार को आग्रह किया कि यमुना का स्तर और न बढ़े। उन्होंने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में बाढ़ की खबर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जायेगा। केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जलस्तर अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 207.55 मीटर तक बढ़ गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में, उन्होंने अनुरोध किया कि ‘‘यदि संभव हो तो हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से पानी सीमित गति में छोड़ा जाये।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली कुछ सप्ताह के बाद जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

केजरीवाल ने शाह को लिखे पत्र में कहा, ‘‘देश की राजधानी में बाढ़ की खबर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जायेगा। हमें एक साथ मिलकर दिल्ली के लोगों को इस तरह की स्थिति से बचाना होगा।’’ उन्होंने कहा कि केंद्रीय जल आयोग के अनुमान के मुताबिक बुधवार रात को यमुना का स्तर 207.72 मीटर तक पहुंच जायेगा जो ‘‘गंभीर’’ चिंता का विषय है।

यमुना के जल स्तर के बारे में एक अद्यतन जानकारी साझा करते हुए, केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, ‘‘केंद्रीय जल आयोग ने आज रात यमुना का जलस्तर 207.72 मीटर तक पहुंचने का अनुमान जताया है। दिल्ली के लिए यह अच्छी खबर नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में पिछले दो दिन से बारिश नहीं हुई है, हालांकि, हथिनीकुंड बैराज में हरियाणा द्वारा असामान्य रूप से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का स्तर बढ़ रहा है। केंद्र से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया जाता है कि यमुना का जलस्तर और न बढ़े। वर्ष 1978 में उच्चतम बाढ़ स्तर 207.49 मीटर था। वर्तमान स्तर 207.55 मीटर है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM