दिल्ली में फिर टुकड़ो में मिला महिला का शव! एक बैग में था कटा हुआ सिर तो दूसरे बैग में बाकी शरीर

खबरे |

खबरे |

दिल्ली में फिर टुकड़ो में मिला महिला का शव! एक बैग में था कटा हुआ सिर तो दूसरे बैग में बाकी शरीर
Published : Jul 12, 2023, 1:58 pm IST
Updated : Jul 12, 2023, 1:58 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शव को टुकड़ों में काटकर फ्लाईओवर के आसपास बिखेर दिया गया था।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधाली दिल्ली से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां गीता कॉलोनी में फ्लाईओवर के पास टुकड़ो में  एक महिला का शव मिला।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शव को टुकड़ों में काटकर फ्लाईओवर के आसपास बिखेर दिया गया था। सुबह 9.15 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.

डिप्टी कमिश्नर सागर सिंह कलसी ने बताया कि एक स्थानीय नागरिक ने शरीर के अंग मिलने की सूचना पुलिस को दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें दो काले बैग मिले।  एक बैग में कटा हुआ सिर था. लंबे बालों के कारण अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह शव किसी महिला का है।

सागर सिंह ने आगे बताया कि शरीर के बाकी हिस्से दूसरे बैग में मिले. कुछ हिस्से अभी भी गायब हैं. डॉक्टर इसकी जांच करेंगे. महिला की उम्र करीब 35-40 साल है लेकिन इसकी पुष्टि ऑर्थो फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद होगी।

फिलहाल, कोतवाली थाने में 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और सबूत जुटाने के लिए इलाके की तलाशी ली जा रही है. अब तक दो जगहों से शव के टुकड़े मिले हैं.


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM