AAP News: 'भाजपा की ‘साजिश’ का ‘पर्दाफाश’ हुआ', केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर बोली ‘आप’
AAP News: 'भाजपा की ‘साजिश’ का ‘पर्दाफाश’ हुआ', केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर बोली ‘आप’
Published : Jul 12, 2024, 2:07 pm IST
Updated : Jul 12, 2024, 2:07 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP's 'conspiracy' exposed, AAP says on Kejriwal getting interim bail
BJP's 'conspiracy' exposed, AAP says on Kejriwal getting interim bail

पार्टी ने कहा कि फैसले ने केजरीवाल के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की “साजिश” का “पर्दाफाश” कर दिया है।

AAP News: आम आदमी पार्टी (आप) ने कथित शराब घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दायर मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का शुक्रवार को स्वागत किया। पार्टी ने कहा कि फैसले ने केजरीवाल के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की “साजिश” का “पर्दाफाश” कर दिया है।

हालांकि, ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल जमानत मिलने के बावजूद अभी जेल में ही रहेंगे, क्योंकि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बाद में उन्हें कथित शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार कर लिया था।

‘आप’ नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज और संदीप पाठक ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में शीर्ष अदालत के फैसले को “सच की जीत” करार दिया। इससे पहले, ‘आप’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर तिरंगा थामे केजरीवाल की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “सत्यमेव जयते।”

आतिशी ने दावा किया कि भाजपा को पता था कि केजरीवाल को कथित शराब घोटाले से जुड़े ईडी के धन शोधन मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिल जाएगी, इसलिए उसने उन्हें सीबीआई से गिरफ्तार करवा दिया। आतिशी ने कहा कि केजरीवाल ईमानदार थे, ईमानदार हैं और ईमानदार रहेंगे। उन्होंने कहा कि हर अदालत ने केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की “साजिश” का पर्दाफाश किया है।

राज्यसभा सदस्य पाठक ने शीर्ष अदालत के फैसले को “ऐतिहासिक” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आबकारी नीति घोटाला मामला भाजपा का एक “सर्कस” था।

भारद्वाज ने कहा कि ‘आप’ को उम्मीद है कि केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में सीबीआई की ओर से दायर मामले में भी जमानत मिल जाएगी। अंतरिम जमानत देते हुए उच्चतम न्यायालय ने कहा कि केजरीवाल को 90 दिनों से अधिक समय तक जेल में रहना पड़ा है।

(For more news apart from BJP's 'conspiracy' exposed, AAP says on Kejriwal getting interim bail, stay tuned to Rozana Spokesman)


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM