Amir Khan Muttaki Agra Visit: अफगान विदेश मंत्री का आगरा दौरा रद्द, जानें क्यों आखिरी समय बदल गया अमीर खान मुतक्की का मन?

खबरे |

खबरे |

Amir Khan Muttaki Agra Visit: अफगान विदेश मंत्री का आगरा दौरा रद्द,जानें क्यों आखिरी समय बदल गया अमीर खान मुतक्की का मन?
Published : Oct 12, 2025, 4:51 pm IST
Updated : Oct 12, 2025, 4:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Afghan Foreign Minister's Agra visit cancelled news in hindi
Afghan Foreign Minister's Agra visit cancelled news in hindi

अफगानिस्‍तान के विदेश मंत्री एक दिन पहले देवबंद स्थित दारुल उलूम गए थे। वहां मिले भव्‍य स्‍वागत से अभिभूत हो गए।

Amir Khan Muttaki Agra Visit: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी का आगरा दौरा अचानक रद्द हो गया, जहां वे ताजमहल देखने वाले थे। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, लेकिन यात्रा रद्द करने का कारण नहीं बताया गया। मुत्ताकी ने खुद इस दौरे को रद्द किया है। (Afghan Foreign Minister's Agra visit cancelled news in hindi) 

मुत्ताकी बीते गुरुवार को छह दिनों की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे। चार साल पहले तालिबान के सत्ता में आने के बाद वह भारत आने वाले पहले तालिबान मंत्री हैं। अफगान विदेश मंत्री ने शनिवार को सहारनपुर स्थित दारुल उलूम देवबंद का दौरा किया। यह मदरसा दक्षिण एशिया के सबसे प्रभावशाली इस्लामी मदरसों में से एक माना जाता है।

तय कार्यक्रम के मुताबिक मुत्तकी को रविवार को अपराह्न 11 बजे ताजमहल पहुंचना था और एक घंटे ताजमहल का दीदार करने के बाद उन्हें आगरा में ही दोपहर का भोजन करने के बाद वापस दिल्ली रवाना होना था। मुत्तकी का आगरा में ताजमहल का दौरा क्यों रद्द हुआ, इसकी वजह पता नहीं चला पायी है। जिला प्रशासन के प्रोटोकॉल विभाग ने मुत्तकी के आगरा कार्यक्रम के रद्द होने की पुष्टि की है। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्तकी शनिवार को सहारनपुर के देवबंद स्थित मदरसा दारुल उलूम पहुंचे थे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था।

दारुल उलूम के दौरे को लेकर अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा था कि जब कोई देवबंद जाता है तो क्या करता है, नमाज पढ़ता है, इस्लामिक नेताओं से मिलता है, तालिबान (छात्र) से मिलता है।देवबंद इस्लाम का एक ऐतिहासिक मरकज है। मुत्ताकी ने कहा, देवबंद के उलेमा और अफगानिस्तान के उलेमाओं के बीच बहुत पुराना रिश्ता है। इसी देवबंद मसलक को मानने वाले अफगानिस्तान में भी हैं।

उन्‍होंने कहा कि यहां के लोगों और मौलानाओं ने जो प्यार मुझे दिखाया है, उसने मेरे दिल को छू लिया है। मैं सभी का आभारी हूं। अल्लाह भारत और अफगानिस्तान के रिश्तों को और मजबूत करे। अब हमारी मुलाकातें नियमित होंगी और हम अपने लोगों को दिल्ली भी भेजेंगे।

(For more news apart from Afghan Foreign Minister's Agra visit cancelled news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM