Delhi Weather Update अगले चार दिनों तक ठंड के कहर से कांपेंगे दिल्ली के लोग, इन राज्यों में चलेगी शीतलहर
Delhi Weather Update: अगले चार दिनों तक ठंड के कहर से कांपेंगे दिल्ली के लोग, इन राज्यों में चलेगी शीतलहर
Published : Jan 13, 2024, 9:23 am IST
Updated : Jan 13, 2024, 9:23 am IST
SHARE ARTICLE
Delhi Weather Update Today
Delhi Weather Update Today

आज शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा और कई इलाकों में दृश्यता शून्य हो गई थी. 

Delhi Weather Update Today: पूरे उत्तर भारत समेत राजधानी दिल्ली में भी ठंड का प्रकोप जारी है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों तक राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी तक दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में लोगों को ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. इस बीच कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान करने वाली है. 

आज शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा और कई इलाकों में दृश्यता शून्य हो गई थी. 
बात अगर दिल्ली से सटे राज्यों की करें तो यूपी और पंजाब के साथ-साथ कई राज्यों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है. इस दौरान घना कहरा भी छाया रहेगा जो लोगों की परेशानी बढ़ाएगा।

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने नासिक में गंगा गोदावरी संघ में आगंतुक पुस्तिका में लिखा "जय श्री राम"

वहीं बात अगर चंडीगढ़ और हरियाणा की  करें तो यहां 14 से 16 जनवरी के बीच कुछ इलाकों में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भी इन दिनों कड़ाके की ठंड पर रही है. उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रह सकता है.

राजधानी दिल्ली में 16 जनवरी तक कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान करेगी। आज शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक रहने का अनुमान जताया गया है. कोहरे के कारण ट्रेनों और उड़ानों के यातायात पर भी असर दिख रहा है. कोहरे की वजह से दिल्ली की ओर आने वाली 200 ट्रेनों पर इस का असर पड़ा है और ये ट्रेनें 6 घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही हैं. वहीं 500 से ज्यादा फ्लाइट प्रभावित हुई हैं.

आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के लिए कोहरे के चलते रेड अलर्ट जारी किया है.

  (For more news apart from Delhi Weather Update Today News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM