Farmers ‘Delhi Chalo’ March: किसानों के दिल्ली कूच को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
Farmers ‘Delhi Chalo’ March: किसानों के दिल्ली कूच को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
Published : Feb 13, 2024, 10:58 am IST
Updated : Feb 13, 2024, 10:58 am IST
SHARE ARTICLE
Delhi Airport advisory in wake of farmers' Delhi Chalo march
Delhi Airport advisory in wake of farmers' Delhi Chalo march

दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा है कि दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर आज से शुरू हो रहे किसान आंदोलन के कारण यातायात प्रभावित रहेगा.

Farmers ‘Delhi Chalo’ March Today News In Hindi: किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. उधर, दिल्ली एयरपोर्ट ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. किसानों के मार्च को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा है कि दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर आज से शुरू हो रहे किसान आंदोलन के कारण यातायात प्रभावित रहेगा.

आगे कहा गया कि कई रूटों में बदलाव किए गए हैं. वाणिज्यिक वाहनों के लिए यातायात प्रतिबंध और परिवर्तन 12 फरवरी से लागू हो गए। इसलिए समय पर हवाई अड्डे तक पहुंचने और आसान यात्रा के लिए, आप सुविधाजनक परिवहन विकल्पों के लिए मैजेंटा लाइन से टर्मिनल 1 (टी1) या एयरपोर्ट मेट्रो से टर्मिनल 3 (टी3) का उपयोग कर सकते हैं। एयरपोर्ट की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि यात्री दिल्ली मेट्रो से यात्रा करें.

दिल्ली यातायात विशेष पुलिस आयुक्त के.जगदीशन ने कहा कि किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए कई सड़कें बंद करनी पड़ेंगी। जहां भी जरूरी होगा, उन रास्तों को बंद कर दिया जाएगा. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सिंघु, टिकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर रात में पूरी तरह बंद रहेंगे. स्थिति को देखते हुए सिंघु बॉर्डर, गाज़ीपुर बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर पर ट्रैफिक डायवर्जन की जरूरत पड़ सकती है. सोशल मीडिया जैसे प्लेटफार्म के माध्यम से आम जनता को डायवर्जन के बारे में पहले से ही सूचित किया जाएगा।

बता दें कि दिल्ली चलो मार्च के दौरान राष्ट्रीय राजधानी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. दिल्ली में सोमवार से 30 दिनों के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है. कुंडली-सिंघु, टीकरी और गाज़ीपुर समेत सभी बॉर्डर की किलेबंदी कर दी गई है।

 आसमान छू रहे हैं दिल्ली-अमृतसर रूट पर हवाई किराया

इस बीच खबर है कि दिल्ली-अमृतसर रूट का हवाई किराया भी बढ़ गया है. खबरों के मुताबिक, एयर इंडिया, विस्तारा और इंडिगो अमृतसर और दिल्ली के बीच 10 उड़ानें संचालित करती हैं। आमतौर पर अमृतसर से दिल्ली के बीच किराया 3200 से 3500 रुपये प्रति टिकट है. अब यात्रियों को एक तरफ का किराया 14 से 19 हजार रुपये देना पड़ रहा है. इसके साथ ही फिलहाल कोई भी सीट खाली नहीं है.

(For more news apart from Delhi Airport advisory in wake of farmers' Delhi Chalo march, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM